Move to Jagran APP

मंडल के तीन हाईवे, यहां अभी तक शुरू नहीं हो पाया टोल टैक्स

शासन ने छह माह पहले प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख राजमार्गों पर टोल टैक्स लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए मंडल की तीन सड़कों का चयन किया गया। इन सड़कों पर ट्रैफिक का सर्वे कर अधिकारियों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 02:51 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:09 AM (IST)
मंडल के तीन हाईवे, यहां अभी तक शुरू नहीं हो पाया टोल टैक्स
मंडल के तीन हाईवे, यहां अभी तक शुरू नहीं हो पाया टोल टैक्स

बरेली, जेएनएन : शासन ने छह माह पहले प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख राजमार्गों पर टोल टैक्स लगाने की योजना बनाई थी। इसके लिए मंडल की तीन सड़कों का चयन किया गया। इन सड़कों पर ट्रैफिक का सर्वे कर अधिकारियों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी। लॉकडाउन के कारण यह योजना पूरी नहीं हो सकी। इससे फिलहाल लोगों को राहत है।

loksabha election banner

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के तमाम दावों के बावजूद सड़कें ठीक नहीं हो पा रही हैं। बारिश में हर साल सड़कों के हाल बिगड़ जाते हैं। पीडब्ल्यूडी की सड़क एक बार निर्माण के बाद निर्धारित अंतराल पर ही मरम्मत हो पाती है। इस समस्या से निपटने के लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी के लंबे जिला मार्गों पर टोल टैक्स लगाने का मन बनाया था। इसका उद्देश्य सड़कों से निकलने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूल करके सड़कों का रखरखाव और यातायात की सुविधाएं बढ़ाने को रकम खर्च करना था। इसमें बरेली मंडल की बरेली-बदायूं से मथुरा मार्ग (बरेली), पलिया, शाहजहांपुर, हरदोई से लखनऊ मार्ग (शाहजहांपुर) और मेरठ से बदायूं मार्ग (बदायूं) शामिल थी। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इन सड़कों पर ट्रैफिक सर्वे भी करा लिया था। वहां की वीडियोग्राफी भी करवाई। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता डीके मिश्रा ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। ऊपर से जो भी निर्देश आएंगे, उसी के हिसाब से काम किया जाएगा। शासन के आदेश को भी किनारा

शासन ने लोक निर्माण विभाग की सड़कों के रखरखाव, अनुरक्षण व यातायात सुविधाएं बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसके तहत मंडल में बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में एक-एक सड़क चयनित की गई थी। जिसके बाद इन सड़कों का सर्वे किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.