विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब छुड़ाने के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती पिता बेटे को गोद में लेकर चौथी मंजिल से कूदा, दोनों की मौत

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Fri, 18 Jun 2021 02:53 PM (IST)

Father jumped from fourth floor of hospital with son शराब की लत छुड़ानेे के लिए बरेली के गंगाशील अस्पताल में ...और पढ़ें

हादसे से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया।हादसे की जानकारी होते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
हादसे से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया।हादसे की जानकारी होते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

बरेली, जेएनएन। Father jumped from fourth floor of hospital with son: शराब की लत छुड़ानेे के लिए बरेली के गंगाशील अस्पताल में भर्ती शख्त ने शुक्रवार को अपने दस साल के बेटे के साथ अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया।हादसे की जानकारी होते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पिता ने अपने बेटे के साथ अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग क्यों लगाई, अभी इसका पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।अस्पताल स्टाफ और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही सीसीटीवी की फुटेज देखकर भी घटना के बारे में पता करने का प्रयास पुलिस टीम कर रही है।

शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित गंगाशील अस्पताल की चौथी मंजिल में बने वार्ड में बानखाना निवासी दीपक कश्यप तीन दिन से भर्ती था। वह शराब का लती है और इस लत को छुड़ाने के लिए ही उसे यहां भर्ती किया गया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे दीपक अपने दस वर्षीय पुत्र दिव्यांश को लेकर वार्ड के बाहरी क्षेत्र में बनी छत पर आया। कुछ देर खड़े रहने के बाद उसने बेटे दिव्यांश को गोद में लेकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, दीपक की मां अस्पताल में ही मौजूद थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर दीपक के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।