विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में टिकट वेंडिंग मशीन में धमाका, कंडक्टर घायल

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 16 Oct 2017 10:59 AM (IST)

अधिकारियों का कहना है कि वो इस मामले की जांच करेंगे और मशीन बनाने वाली कंपनी से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

बरेली में टिकट वेंडिंग मशीन में धमाका, कंडक्टर घायल
बरेली में टिकट वेंडिंग मशीन में धमाका, कंडक्टर घायल

बरेली (जेएनएन)। मथुरा डिपो की रोडवेज बस यूपी 85 एफ 9942 में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) में सोमवार सुबह अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी मशीन जल कर राख हो गई। वहीं इस हादसे में कंडक्टर नेत्रपाल भी घायल हो गया है।

टिकट मशीन में धमाका कैसे हुआ इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका है। अधिकारियों का कहना है कि वो इस मामले की जांच करेंगे और मशीन बनाने वाली कंपनी से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'मदरसे पहले खुद सुधरें फिर उठाएं सरकार पर अंगुली'

बरेली में सब इंस्पेक्टर की पिटाई: वहीं बरेली में एक अन्य मामले में भोजीपुरा के पीपलसाना में रामलीला और दशहरा के आयोजन के दौरान अश्लील डांस की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर रविवार देर रात हमला कर दिया गया। हमले में सब इंस्पेक्टर अजय पाल का सिर फट गया और उनकी वर्दी नोचने की भी कोशिश की गई। दारोगा अजय को देर रात एसआरएमएस हॉस्पिटल ले गए। हमले की जानकारी मिलने पर सीओ नवाबगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद फिर से यूपी बोर्ड में होगी वैदिक गणित की पढ़ाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।