बस में पकड़े गए तीन जेबकतरे, यात्रियों ने धुना
चंदौसी से बदायूं आ रहे यात्रियों ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास चंदौसी से बदायूं आ रही रोडवेज बस में तीन जेब कतरे चढ़ गए। इसके बाद वह मौका देखकर जेब काटने लगे। तभी पीछे बैठे एक यात्री ने देख लिया
बदायूं, जेएनएन। त्योहारी सीजन में अगर आप कहीं जा रहे हैैं तो अपने पर्स का विशेष ध्यान रखिए क्योंकि जेबकतरे सक्रिय हो गए हैैं। वो आपकी गाढ़ी कमाई पर हाथ फेर सकते हैैं और तब आपके पास पछताने के सिवा कुछ नहीं होगा। ऐसा ही एक मामला चंदौसी से बदायूं आ रही रोडवेज में हुआ। जिसमें कई जेबकतरे चढ़ गए और मौका देखकर जेब काटने लगे लेकिन ऐसा करते हुए यात्रियों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर धुना। इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
चंदौसी से बदायूं आ रहे यात्रियों ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास चंदौसी से बदायूं आ रही रोडवेज बस में तीन जेब कतरे चढ़ गए। इसके बाद वह मौका देखकर जेब काटने लगे। तभी पीछे बैठे एक यात्री ने देख लिया। इस पर यात्रियों ने चढ़े हुए उन तीनों जेबकतरों की जमकर धुनाई की। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद तीनों को पुलिस को हवाले कर दिया गया।
यहां पर रखे विशेष सावधानी
अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैैं तो विशेष सावधानी बरतें।
अगर बस या ट्रेन में सफर कर रहे हैैं तो भीड़ होने पर अपने पर्स का विशेष ध्यान रखें।
महिलाएं सोने चांदी के जेवरात से परहेज करें।
सफर करते समय सभी पैसे एक ही जेब में मत रखें।
त्योहार के समय विशेष सतर्कता बरतें क्योंकि इस समय जेबकतरे ज्यादा सक्रिय रहते हैैं।