अवध असम समेत तीन जोड़ी ट्रेनें 31 जनवरी तक निरस्त
मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में होने वाले कोहरे में ट्रेनों का संचालन सबसे अधिक प्रभावित होता है। सुरक्षा की दृष्टि एवं ट्रेनों का समय पालन सुनिश्चित कराने के लिए मंडल की 13 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
बरेली, जेएनएन। सर्दी के साथ हो रहे कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अवध असम कोविड स्पेशल को 31 जनवरी तक के लिए निरस्त किया है। मुरादाबाद मंडल की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि शीत ऋतु में होने वाले कोहरे में ट्रेनों का संचालन सबसे अधिक प्रभावित होता है। कोहरे मेमें ट्रेन संचालन एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। सुरक्षा की दृष्टि एवं ट्रेनों का समय पालन सुनिश्चित कराने के लिए मंडल की 13 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनमें से बरेली जंक्शन पर रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।
ये ट्रेन रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर - नाम - कहां से कहां तक - दिन - निरस्त होने की तारीख
04674-शहीद कोविड स्पेशल - अमृतसर-जयनगर - मंगल, गुरु, शुक्र, रवि - 18 एक फरवरी 2021तक
04673-शहीद कोविड स्पेशल - जयनगर-अमृतसर - सोम, बुध, गुरु, शनि - एक फरवरी 2021 तक
05909 - अवध असम कोविड स्पेशल - डिब्रूगढ़-लालगढ़ - नियमित - 31 जनवरी 2021
05910 - अवध असम कोविड स्पेशल - लालगढ़-डिब्रूगढ़ - नियमित - तीन फरवरी 2021
05273 - सत्याग्रह कोविड स्पेशल - रक्सौल-आनंद विहार - गुरुवार - सात, 14, 21, 28 जनवरी 2021
05274- सत्याग्रह कोविड स्पेशल - आनंद विहार-रक्सौल - शुक्रवार - एक, आठ, 15, 22, 29 जनवरी 2021