Move to Jagran APP

भाग्यशाली रहे किसान... जिनका तुल गया धान

यूं तो जिले ने शासन द्वारा दिया गया धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर अपनी पीठ थपथपाने का काम पूरा कर लिया है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है। कृषि विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में कुल किसानों की संख्या 4.60 लाख है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 01:49 PM (IST)
न्यूनतम समर्थन मूल्य का केवल लाभ केवल 40336 किसानों को ही मिला है।

अंकित शुक्ला

loksabha election banner

बरेली,जेएनएन। यूं तो जिले ने शासन द्वारा दिया गया धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर अपनी पीठ थपथपाने का काम पूरा कर लिया है। लेकिन वास्तविकता कुछ और है। कृषि विभाग के आंकड़ों की बात करें तो जनपद में कुल किसानों की संख्या 4.60 लाख है। जिसमें से 2.50 लाख किसान धान की फसल करते हैं। धान की फसल करने वाले इन किसानों में से सरकार की ओर से फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य का केवल लाभ केवल 40336 किसानों को ही मिला है। या यूं कहा जाए कि केवल यही किसान भाग्यशाली रहें जिन पर शासन व उनके मातहतों की मेहरबानी हुई। यहीं नहीं धान तौल कराने वाले किसानों में अभी पांच हजार किसान भुगतान के लिए केंद्रों के बाहर चक्कर भी लगा रहे हैं।
बता दें कि शासन से इस बार जनपद को 1.75 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसके लिए एक अक्टूबर से कुल 138 धान खरीद केंद्रों में तौल शुरू हो गई थी। मिले लक्ष्य के मुताबिक अभी तक कुल 2.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीद 40,336 किसानों से तौल हो चुकी है। जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 125.14 प्रतिशत है। वहीं विभाग के आंकड़ों में कुल 35,401 किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। जबकि पांच हजार किसानों का अभी भुगतान किया जाना बाकी है। धान खरीद में बिचौलिया भी हावी रहे। विभाग की ओर से बिचौलियों पर कार्रवाई भी की गई लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका। शायद यही कारण रहा कि लक्ष्य तो पूरा हो गया, लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल सका।

एक नजर जनपद में किसान व रकबा पर
जनपद में किसानों की कुल संख्या - 4 लाख 60 हजार
धान का रकबा - 1.70 हजार हेक्टेयर
औसत उत्पादकता - 31 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
धान के किसान - 2.50 लाख
गेहूं के किसान - 3 लाख
गेहूं का रकबा - 1.90 हजार हेक्टेयर
औसत उत्पादकता - 38 क्विंटल
गन्ना के किसान - 1.85 लाख
गन्ना का रकबा - 1.04 हजार हेक्टेयर

औसत उत्पादकता - 768 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
16.13 प्रतिशत किसानों की हुई धान तौल
कृषि विभाग के आंकोड़ों के मुताबिक जनपद में धान की फसल करने वाले किसानों की संख्या 2.50 लाख है। जिसमें से केवल 40,336 किसानों की धान तौल हो चुकी है। ऐसे में अगर प्रतिशत की बात करें तो कुल किसानों के सापेक्ष केवल 16.13 प्रतिशत किसानों की ही धान तौल हुई है।

138 में अब 25 केंद्रों में हो रही तौल
एक अक्टूबर से शुरू हुई धान तौल के लिए कुल 138 धान खरीद केंद्र बनाए गए थे। विभाग के मुताबिक अब लक्ष्य पूरा होने व किसानों की कम संख्या होने के चलते सभी तहसील व मंडी परिसर में ही धान खरीद केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के मुताबिक वर्तमान में कुल 25 धान खरीद केंद्र ही संचालित हो रहे हैं।
पिछले साल की तुलना में बढ़े किसान
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि पिछले वर्ष हुई धान खरीद में कुल 22,580 किसानों से ही धान खरीद हुई थी। जबकि इस बार किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहली बार जनपद में 40 हजार से अधिक किसानों की संख्या पहुंची है।
धान खरीद एक नजर में
कुल क्रय केंद्र - 138
वर्तमान में संचालित केंद्र - 25
शासन से मिला लक्ष्य - 1.75 लाख मीट्रिक टन
अब तक हुई खरीद - 2.18 लाख मीट्रिक टन
इतने किसानों से हुई खरीद - 40,336
लक्ष्य के सापेक्ष हुई खरीद - 125.14 प्रतिशत
भुगतान किए गए किसानों की संख्या - 35,401

क्या कहना है अधिकारियों का 

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि शासन से निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। हालांकि अभी भी 25 क्रय केंद्रों में धान खरीद जारी है। 31 जनवरी तक क्रय केंद्र पर आने वाले सभी पंजीकृत किसानों का धान क्रय किया जाएगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान तौल कराने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.