Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन में दिखा ये हैरतअंगेज युद्ध काैशल Bareilly News

गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। पंजाब तरन-तारन साहिब से आए निशान-ए-खालसा गतका के हैरतअंगेज युद्ध कौशल देखकर लोग दंग रह गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 05:59 PM (IST)
प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन में दिखा ये हैरतअंगेज युद्ध काैशल Bareilly News

 जेएनएन, बरेली : गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। पंजाब तरन-तारन साहिब से आए निशान-ए-खालसा गतका के हैरतअंगेज युद्ध कौशल देखकर लोग दंग रह गए। तलवार लहराना हो या मुंह से कांच की रॉड चबाना, लोहे की कीलों के बीच ईंट या बर्फ तोड़ना यह कुछ ऐसे कारनामे थे जो सिर्फ गुरु कृपा पात्र ही कर सकता है, यहां करके दिखाए गए।

loksabha election banner

खलासा पंथ सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से पंच पियारे और गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में गुरुद्वारा नानक सतिसंग सभा कोहाड़ापीर से नगर कीर्तन निकाला गया। सबसे आगे रंजीत नगाड़ा चल रहा था। एक जीप में कपूरथला से आए सुखजीत सिंह, गियानी मेजर सिंह और गियानी र¨वदर सिंह खालसा इतिहास के बारे में बताते चल रहे थे। उसके पीछे बाबा दीप सिंह गतका और शेरे खालसा गतका ग्रुप के बालक-बालिकाओं ने युद्ध कौशल करते चल रहे थे।

बैंड की धुन पर अखंड कीर्तन जत्था, सिक्ख मिशनरी कॉलेज, स्त्री सत्संग सभाएं और पंजाब के आए कविशरी जत्थे के द्वारा गुरुवाणी के निकलते शब्दों ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। बाल मार्च करते बच्चे और स्त्री-पुरुष, गुरु गं्रथ साहिब की पालकी के आगे झाडू लगाते, पानी की फुहारों और पुष्प वर्षा करते चल रहे थे। घुड़सवार निहंग सिंह, पैदल निहंग सिंह ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। इस दौरान मालिक सिंह कालरा, परमजीत सिंह, हरवंत सिंह, तिरलोचन सिंह, पर¨वदर सिंह, राजेश साहनी आदि ने सहयोग किया।

सुरक्षा को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स रहा

खालसा समुदाय की वीरता से हर कोई परचित हैं। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की निगरानी में निकाला गया, जो कोहाड़ापीर से कुतुबखाना, पंजाबी मार्केट, कोतवाली, पटेल चौक होता हुआ गुरुद्वारा पंजाबी सतिसंग सभा सिविल लाइंस पर पहुंचा। अंत में गुरुका अटूट लंगर हुआ, जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए।

पंजाबी महासभा ने किया भव्य स्वागत

बैंड बाजों, नगाड़ों, घुड़सवारी और कीर्तन जत्थों से सुसच्जित नगर कीर्तन के गुजरते हर रास्ते पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। पंजाबी महासभा ने कुतुबखाना सब्जी मंडी पर नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की। संजय आनंद, देवराज चंडोक, अमित अरोरा आदि ने दीवान पर माथा टेका।

दो को सजेगा मुख्य दीवान

सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के गुरदीप सिंह ने बताया कि एक को रात्रि में गुरुद्वारा गुरु नानक सतिसंग सभा में कीर्तन दरबार होगा। दो जनवरी को बिशप मंडल कॉलेज में मुख्य दीवान सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.