Move to Jagran APP

मेजर के घर नकदी समेत दस लाख के जेवर चोरी

मेजर के घर चारों ने नकदी समेत दस लाख की चोरी को अंजाम दे डाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:47 AM (IST)
मेजर के घर नकदी समेत दस लाख के जेवर चोरी

जासं, बरेली : इज्जतनगर के मिनी बाईपास स्थित कर्मचारी नगर में मेजर के घर चारों ने नकदी समेत दस लाख की चोरी को अंजाम दे डाला। घटना के समय मेजर के माता-पिता बड़े बेटे से मिलने मुंबई गए थे। 12 सितंबर को वापस लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

loksabha election banner

कर्मचारी नगर मेघा ड्रीम्स कॉलोनी निवासी अशोक कुमार भटनागर रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी हैं। उनके छोटे बेटे सलभ भटनागर सेना में मेजर हैं और इन दिनों कश्मीर में तैनात हैं। जबकि बड़े बेटे अर्पण भटनागर परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। 11 अगस्त को अशोक पत्नी प्रेमलता के साथ मुंबई गए थे। 12 सितंबर को वापस लौटे तो देखा घर के अंदर के सभी कमरों के ताले कटे हैं। चोरों ने पूरा घर बड़े आराम से काटा था। सभी कमरों के बक्से खंगालने के साथ ही आलमारी का लॉक काटकर बाहर निकाल लिया था। उसके बाद उसमें रखे हीरे के सेट, अंगूठी, चांदी के बर्तन व जेवर जिनकी कीमत करीब दस लाख है के साथ 10 हजार नकदी उठा ले गए। चोर छत के सहारे ही अंदर दाखिल हुए थे। अशोक का आरोप है कि उनके बगल में दो बंद मकान है। दूसरे तरफ के बगल में बंगला नंबर 29 है। आरोप है कि बगल के मकान में काम कर रहे मजदूरों में से किसी ने चोरी को अंजाम दिया है। उनकी कॉलोनी में एक दर्जन करीब सुरक्षाकर्मी है। बावजूद इसके चोरी हो गई।

तथ्य

वारदात

ताला लगाकर दूसरे भाई के घर मुंबई मिलने गए थे माता-पिता

कर्मचारी नगर में हुई घटना, चोरों ने बड़े आराम से खंगाला पूरा घर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.