छात्रा को लैपटाप देकर किया सम्मानित
जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को श्यामगंज चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की प्रथम विजेता आकांक्षा चंद्रा को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
बरेली, जेएनएन: जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मंगलवार को श्यामगंज चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की प्रथम विजेता आकांक्षा चंद्रा को लैपटाप देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि 18 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के दौरान दादी के निधन के चलते आकांक्षा उसमें शामिल नहीं हो सकी थी। उसे मंगलवार को पुरस्कृत किया गया। लैपटाप मिलने पर छात्रा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। दिनेश, जिया उर रहमान, राजेंद्र सागर,पारस शुक्ला मौजूद रहे।