बरेली में भैंस बेचने आए युवक के मारिया मीट फैक्ट्री के कर्मचारी ने चुराए तीन लाख, सीसीटीवी में हुए कैद, जानिए फिर क्या हुआ
Bareilly Crime बरेली में भैंस बेचने आए युवक के मारिया मीट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों ने मिलकर तीन लाख रुपये चोरी कर लिये। चोरी कर दोनों आरोपित दिल्ली भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों आरोपित सीसीटीवी फुटेज में कैद दिखे।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : बरेली में भैंस बेचने आए युवक के मारिया मीट फैक्ट्री के दो कर्मचारियों ने मिलकर तीन लाख रुपये चोरी कर लिये। चोरी कर दोनों आरोपित दिल्ली भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों आरोपित सीसीटीवी फुटेज में कैद दिखे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कैंट पुलिस ने बताया कि हरदोई के महमंद शाहबाद के रहने वाले रानू ने मामले की शिकायत की। रानू ने बताया कि भैंस बेचने के लिए वह पांच सितंबर को मारिया मीट फैक्ट्री पहुंचा था। भैंस का सौदा तीन लाख रुपये में हो गया। रात होने के चलते रानू फैक्ट्री में ही रुक गए। सुबह करीब चार बजे जब वह सोकर उठे तो बैग गायब था।
सीसीटीवी चेक हुई तो फैक्ट्री में ठेकेदार के साथ काम करने वाले दो कर्मचारी सुब्हान व शुऐब उर्फ इलाका चोरी करते दिखे। भैंस विक्रेता की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी करने के बाद दोनों दिल्ली भाग गए थे। चोरी की गई रकम से आरोपितों ने कपड़े खरीदें, स्पा व अय्याशी में खर्च किये।