UP State Backward Classes Commission : पीलीभीत में आयोग के उपाध्यक्ष बोले- खातों में सीधे पहुंचवाई छात्रवृत्ति
पीलीभीत में शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की उपलब्धियों की चर्चा की।
पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत में शुक्रवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से जिले में नवीन श्रेणी के 6353 एवं नवीनीकरण श्रेणी के 2364 छात्र-छात्राओं को पूर्व दशम छात्रवृत्ति की 196.40 लाख की धनराशि सीधे उनके खातों में भिजवाई।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति 16388 छात्र-छात्राओं को दी गई। इनमें कुल 454.48 लाख रुपये व्यय किए गए। 13864 विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही पिछड़ा वर्ग के गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए 2221 लाभार्थियों को 444.20 लाख की धनराशि उनके खातों में पहुंचाने का काम किया गया। डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण निश्शुल्क प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में काम कर रही है।