इंसानियत शर्मसार : हाथ में गहरे जख्म थे, इसलिए ट्रेन से उतार दिया
छह माह पहले एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया था। उसके हाथ में गहरे जख्म होने पर कुछ लोगों ने उसे ट्रेन से उतार दिया।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 05:13 PM (IST)
बरेली(जेएनएन)। रविवार सुबह प्लेटफार्म की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मी वीरू को प्लेटफार्म पर घायल अवस्था में एक युवक पड़ा दिखा। उसके हाथ पर गहरा घाव था। उसमें कीड़े पड़े थे। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक विनीत कुमार अरोड़ा को दी। उन्होंने मौके पर जाकर युवक से पूछा तो उसने बताया कि उसका नाम अनुज है। वह औरैया, कानपुर का रहने वाला है। छह माह पहले एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। औरैया में ही एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन बाद में उसे वहां से भगा दिया गया।
वह कासगंज जाने वाली ट्रेन में बैठा था। हाथ में कीड़े पड़े होने के कारण कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर उतार दिया। उसके शरीर की त्वचा भी उधड़ी हुई थी। स्टेशन अधीक्षक ने 108 एंबुलेंस पर फोन कर उसे सीएचसी भमोरा भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें