दूल्हे की ये हरकत देख स्टेज पर खड़ी दुल्हन ने शादी से किया मना, वजह जान रह जाएंगे हैरान
जयमाला के समय स्टेज छोड़कर शराबी फौजी दूल्हा डीजे पर आ गया। दुल्हन उसके इंतजार में काफी देर खड़ी रही। किसी तरह लोगों ने समझाकर उसे स्टेज पर भेजा।
जेएनएन, बरेली : जयमाला के समय स्टेज पर दुल्हन को छोड़कर शराब के नशे में चूर फौजी दूल्हा डीजे पर डांस करने आ गया। दुल्हन काफी देर तक स्टेज पर खड़ी इंतजार करती रही। दुल्हन को दूल्हे की ये हरकत नगवार गुजरी जिसके बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात ले कर वापस लौट गया। यह मामला बरेली के एक गांव का है, जहां मंगलवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ था।
सात माह पहले गांव लखा निवासी एक फौजी का रिश्ता देवहरी गांव थाना मिलक जिला रामपुर की युवती से तय हुआ था। 17 को लगन के बाद 18 फरवरी को शादी समारोह आयोजित हो रहा था। मीरगंज स्थित बरातघर में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। घुडचड़ी की रस्म अदा हुई।
जिसके बाद जयमाल करने के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची। जिसके बाद शराब के नशे में धुत्त दूल्हा स्टेज से नीचे उतरकर डीजे पर डांस करने लगा। इधर स्टेज पर जयमाल के लिए खड़ी दुल्हन काफी देर तक उसका इंतजार करती रही। जिसके बाद कुछ लोगो ने उसे समझा बुझाकर वापस स्टेज पर भेजा।
जयमाल के समय दूल्हे की ये हरकत देख दुल्हन की आंखों में आंसू भर आए। यह देख परिवार के लाेग भावुक हो कर आ्क्रोशित हो गए। इसके साथ ही वर वधू पक्ष के लोगों में विवाद होने के साथ मारपीट हो गई। झगड़ा होते देख दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया।
इधर मामले की सूचना फौजी दूल्हे ने पुलिस को दे दी। शादी के दौरान मारपीट होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझाैता कराने की कोशिश की। लेेकिन दुल्हन और उसके परिवार वालों ने मना कर दिया।
काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ, जिसमें 9.30 लाख रुपये वर वधू पक्ष को खर्च के रूप में देंगे। वहीं, दुल्हन को दिए गए जेवर व दस हजार रुपये वापस दिए जाने की बात तय हुई। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना कर दिया। वर पक्ष ने शादी समारोह पर जो रुपये खर्च हुए हैं, उन्हें 21 फरवरी को देने का वादा किया है। उनके बीच समझौता हो गया है। दुल्हन के पास जो सामान पहुंच चुका है, वह वर पक्ष को लौटा दिया जाएगा। -विजय कुमार, थाना प्रभारी मीरगंज