Move to Jagran APP

बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को ट्रेन के आगे फेंका, मौत Badaun News

पांच सितंबर को बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को गांव के ही दो दबंगों ने अगवा कर लिया गया। रातभर ईख के खेत में बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 11:51 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 09:18 AM (IST)
बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को ट्रेन के आगे फेंका, मौत Badaun News

जेएनएन, बरेली : दुनिया भर में देश को शर्मसार करने वाले चर्चित कटरा सआदतगंज दुष्कर्म कांड के बाद उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक और वीभत्स घटना सामने आई है। पांच सितंबर को उझानी थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को गांव के ही दो दबंगों ने अगवा कर लिया गया। रातभर ईख के खेत में बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अगली सुबह उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिससे उसकी एक टांग कट गई। गंभीर हालत में किशोरी को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। प्रकरण में किशोरी के पिता की ओर से तहरीर दिए जाने की बात कही जा रही। हालांकि, बदायूं पुलिस इससे इन्कार कर रही। 

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर की रात को किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो दबंग मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे उठा ले गए। रात भर ईख के खेत में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। छह सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे दोनों ने उसे कुछ ही दूरी पर स्थित डिग्री कॉलेज के सामने रेलवे लाइन पर इंजन के सामने डाल दिया। जिससे किशोरी का एक पैर कट गया। पता चलने पर उझानी पुलिस ने उसे बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया। हालत नाजुक होने पर उसे 108 एंबुलेंस से बरेली के जिला अस्पताल में भेज दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई।

वायरल वीडियो में कहा- मुझे इंजन के नीचे डाल दिया

पटरी पर घायल हालत में बात करते हुए लड़की का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बता रही है कि आरोपित दोनों लड़कों ने उसे फोन करके बुलाया। उसे साथ ले जाने के लिए कह रहे थे। रात भर वह ईख के खेत में रही। सुबह सात बजे वाली ट्रेन आई तो उसके नीचे डाल दिया। लड़की वीडियो में रात भर ईख के खेत में रहने की बात तो स्वीकार कर रही है लेकिन कुछ बुरा हुआ इस बारे में मना कर रही है।

पुलिस कह रही आत्महत्या की कोशिश की बात

उझानी इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि लड़की ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या की कोशिश की है। घायल अवस्था में उसने बताया था कि घर पर झगड़ा हो गया था। लड़की से दुष्कर्म की कोई तहरीर नहीं मिली है।

बेटी की मौत के बाद पिता गायब

देखभाल के लिए लड़की का पिता बरेली के जिला अस्पताल में था। उसकी ओर से उझानी थाने में तहरीर दिए जाने की बात भी कही गई। मंगलवार को बेटी की मौत के बाद वह अचानक गायब हो गया। तलाश के बाद भी नहीं मिला तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.