यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, 24 घंटे से थी लापता, कोचिंग जाने के लिए निकली थी
Murder Gang Misdeed in Pilibhit पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कोचिंग के लिए निकली 16 ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Murder Gang Misdeed in Pilibhit : पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कोचिंग के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा का शव गांव के नजदीक गन्ने के खेत में मिला है।शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके के हालात से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैंं।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा रोजाना की भांति शनिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। साथ ही पुलिस को भी किशोरी के गायब होने की सूचना दी। परिवार के लोगों ने एक युवक पर संदेह जताया था। लेकिन पुलिस को यह युवक घर पर ही मिल गया। उसने छात्रा के गायब होने मामले से किसी तरह हाथ होने का इनकार किया देर रात छात्रा का रक्त रंजित शव गांव के नजदीक स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
मौके पर छात्रा की साइकिल किताबें और जूते भी मिले हैं। छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर शराब की बोतल नमकीन आदि मिलने से यह प्रतीत हो रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की गई है। मामले की सूचना मिलते ही देर रात अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी मामले से जुड़े छोटे से छोटे सबूत जुटाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
