Move to Jagran APP

बरेली में स्वच्छता की हकीकत परखकर लौटी टीम, परिणाम का इंतजार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए 22 मार्च को शहर आई दिल्ली की तीन टीमें सर्वे करने के बाद लौट गई हैं। टीम ने शहर में घूमकर व्यवस्थाएं देखीं। स्वच्छता पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ली। इसके साथ ही यहां शौचालयों की स्थिति को भी परखा। अब नगर निगम परिणाम का इंतजार कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 06:49 PM (IST)
बरेली में स्वच्छता की हकीकत परखकर लौटी टीम, परिणाम का इंतजार

बरेली, जेएनएन : स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए 22 मार्च को शहर आई दिल्ली की तीन टीमें सर्वे करने के बाद लौट गई हैं। टीम ने शहर में घूमकर व्यवस्थाएं देखीं। स्वच्छता पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ली। इसके साथ ही यहां शौचालयों की स्थिति को भी परखा। अब नगर निगम परिणाम का इंतजार कर रहा है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार की ओर से इस बार दो माह देर से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू किया गया। प्रतियोगिता तीन हिस्सों में होनी है, जिसके लिए अधिकतम छह हजार अंक रखे गए हैं। सबसे ज्यादा 2400 अंक लोगों की आवाज वाले भाग में रखे गए हैं। दूसरा भाग सेवा स्तर की प्रगति का है, जिसमें अधिकतम 1800 अंक मिलेंगे। तीसरा भाग 1800 अंकों का सर्टिफिकेशन का है। सभी बिदुओं पर नगर निगम ऑनलाइन डिटेल भेज चुका है। दिल्ली से आई टीम के सदस्यों ने नगर निगम द्वारा शहरवासियों को दी जा रही सहूलियतों को देखा। लोगों से बातचीत की और स्वच्छता में उनका जुड़ाव, अनुभव, स्वच्छता एप व इनोवेशन के बारे में बातचीत की।

इसके साथ ही शहर में हर घर से सूखे व गीले कूड़े को अलग उठाना, कूड़े की प्रोसेसिग एंड निस्तारण व्यवस्था को चेक किया। कम्युनिटी कंपोस्टर और होम कंपोस्टर के बारे में भी जानकारी ली। शहर में बने सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की स्थिति को भी परखा। सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था को भी चेक किया। सड़क किनारे खाली प्लाटों में कूड़ा फेंकने का हाल भी देखा। इसके साथ ही खुले में शौच मुक्त की स्थिति को भी परखने टीम मुहल्लों में गई। नालों की सफाई का हाल भी टीम ने देखा। नगर निगम द्वारा पोर्टल पर दी गई सभी जानकारियों को परखने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई है। अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने बताया कि सर्वेक्षण हो चुका है। जून में परिणाम आने की संभावना है। इस बार पहले से अच्छी रैंक मिलने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.