बरेली में तौकीर रजा समेत सभी उपद्रवियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, थाने में लगानी होगी हाजिरी
बरेली में पिछले साल हुए उपद्रव के मुख्य षड्यंत्रकारी मौलाना तौकीर रजा और अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। ...और पढ़ें

HighLights
फतेहगढ़ जेल में बंद है उपद्रव का मुख्य षड्यंत्रकारी मौलाना तौकीर रजा
पिछले वर्ष पुलिस पर कराया था हमला, जेल भेजे जा चुके 94 आरोपित
जागरण संवाददाता, बरेली। पिछले वर्ष उपद्रव के मुख्य षड्यंत्रकारी मौलाना तौकीर रजा व अन्य आरोपितों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। इन सभी का नाम हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ऐसे में, जमानत मिलने के बाद भी सभी आरोपितों को समय-समय पर थाने पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। थाना पुलिस इनकी प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखा करेगी।
26 सितंबर 2025 को इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने शहर में उपद्रव कराया था। उसके उकसावे पर आई भीड़ ने पांच स्थानों पर पुलिस पर पेट्रोल बमों से हमला किया, फायरिंग की थी। उसी रात उपद्रवियों पर 10 मुकदमे लिखे गए।
तौकीर को 27 सितंबर को फतेहगढ़ जेल भेजा गया था, तब से जमानत नहीं मिली। अन्य 93 आरोपितों को अलग तिथियों पर जेल भेजा गया। पुलिस सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी, जिनमें तौकीर, उसके करीबी डा. नफीस, नदीम आदि पर गंभीर आरोपों के प्रमाण दिए गए।
इन सभी ने पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, आगजनी, पुलिसकर्मियों से लूट, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ा था। पुलिस के अनुसार, आरोपितों गिरोह बनाकर घटनाएं करते थे, इसलिए गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। इन सभी की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।
इस प्रक्रिया के बाद सभी आरोपित सदैव पुलिस की निगरानी में रहा करेंगे। जेल भेजे गए 94 आरोपितों में कुछ को जमानत मिल चुकी है। तौकीर को 10 में सात मामलों में जमानत मिल चुकी, मगर तीन में नहीं मिली है।
