Move to Jagran APP

सपा कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में नोकझोंक

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को निर्वतमान जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष में जमकर तकरार हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 01:22 PM (IST)
सपा कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में नोकझोंक
सपा कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष में नोकझोंक

जेएनएन, बरेली: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष में जमकर तकरार हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने घोषणा से पहले एक प्रत्याशी का नाम बताने पर नाराजगी जताई। इस पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने भी जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों में तीखी बहस छिड़ गई। हालांकि बैठक में मौजूद पार्टी पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। अंत में पार्टी ने दो प्रत्याशियों रईस मियां कुरैशी और महलका कुरैशी के नाम घोषित कर दिए।

loksabha election banner

नगर निगम में कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव सोमवार को होना है। चुनाव से पहले लॉटरी सिस्टम से वर्तमान कार्यकारिणी के छह सदस्य बाहर होंगे। फिर नए सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए सपा पार्षद दल की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई थी। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के नाम मांगे गए जिसमें रईस मियां अब्बासी, महलका कुरैशी, अफरोज और जुबैदा बी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा कि पार्टी दो प्रत्याशी उतारेगी, जिसमें एक नाम रईस मियां अब्बासी का तय है, दूसरे नाम पर आम सहमति के बाद घोषणा होगी। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर जब तक घोषणा नहीं होती है, तब तक सभी प्रत्याशी दौड़ में है। इसका महलका कुरैशी के पति आरिफ कुरैशी ने विरोध किया। उन्होंने दूसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने को कहा। महानगर अध्यक्ष ने इस पर विरोध जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

-----

बैठक में तकरार जैसी कोई बात नहीं हुई। महानगर अध्यक्ष ने घोषणा से पहले एक प्रत्याशी का नाम बता दिया। उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा गया।

- शुभलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.