कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में बरते यह सावधानियां, होगा स्वास्थ्य लाभ Bareilly News
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ही महिलाएं भी व्रत रखती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से व्रत के दिन कुछ इस तरह की सावधानी आपके उत्सव को दोगुना कर देगी।
बरेली, जेएनएन : देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ही महिलाएं भी व्रत रखती हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से व्रत के दिन कुछ इस तरह की सावधानी आपके उत्सव को दोगुना कर देगी।
जन्माष्टमी व्रत के दौरान क्या करें?
- हेल्थी फूड आपको अंदर से एनर्जी देंगे और व्रत के दिन आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।
- व्रत के दिन तरल अधिक मात्रा में लें। शरीर में पानी की कमी समस्या उत्पन्न कर सकती है।
- पानी के साथ ही कोकोनट वॉटर, लेमन वॉटर, फ्रूट जूस भी ले सकते हैं।
- कुछ लोग सूरज ढलने के बाद पानी नहीं पीते। उन्हें समय अनुसार (करीब 3 से 4 लीटर) पानी पीना चाहिए।
व्रत के दौरान आराम करें और ऐसे व्यस्त रहें
- जितना हो सके कम काम करें। यदि आप अधिक काम करेंगे तो एनर्जी जल्दी खत्म होगी और आपको कमजोरी लग सकती है। कोशिश करें कि जो काम जरूरी है, उन्हें पहले करें।
- व्रत के दिन खाली बैठना भी आपको परेशान करेगा। आपके मन में खाने का ख्याल आ सकता है। हो सके तो आप कुछ बुक रीडिंग, म्युजिक सुनकर या गानें सुनकर समय व्यतीत कर सकते हैं।
- मेडिटेशन करना भी आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें
- व्रत के दिन अधिक मात्रा में फल खाना आपको एनर्जी देगा। फलों में विटामिन के साथ ही न्यूट्रिएंट्स आपको तरोताजा रखेंगे।
- पानी की अधिकता वाले फल जैसे वाटर मेलन और मस्क मेलन आदि भी ले सकते हैं। ये फल पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही आपको जरूरी न्यूट्रिएन्ट्स प्रदान करेंगे।
- न्यूट्रिएन्टिस की मात्रा बढ़ाने के लिए आप फलों के साथ ही दूध या दही भी मिक्स कर सकते हैं।
खाली पेट चाय पीने से बचें
ज्यादातर लोग व्रत में खाली पेट चाय पीतें है। आप ऐसा करने से बचें। खाली पेट की वजह से एसिड लेवल हाई होता है। चाय पीने से पेट में और ज्यादा जलन होने के साथ गैस हो सकती है।
व्रत खोलते वक्त रखें सावधानी
- व्रत खोलने के लिए घर का बना हल्का भोजन लें। बाहर का खाना या ज्यादा ऑयली खाना गैस्ट्रिक और एसिडिटी की प्रॉब्लम बढ़ा सकता है।
- व्रत खोलने के बाद एक साथ खूब सारा खाना बिल्कुल न खाएं। खाने के बीच में अंतराल रखें।
- व्रत खोलने के बाद हेल्दी केलेस्ट्रॉल और हाई प्रोटीन वाली डाइट लें।
- व्रत के दौरान मन को शांत रखें और सेलीब्रेशन का आनंद लें।
भगवान कृष्ण को माखन का भोग अवश्य लगाएं। हेल्दी फूड के साथ ही जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाएं।