'गोवा की कंपनी करेगी उप्र के कचरे का निस्तारण'
जागरण संवाददाता, बरेली : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलना बड़ी चुनौती है। कुछ ही स्थानों
जागरण संवाददाता, बरेली : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलना बड़ी चुनौती है। कुछ ही स्थानों पर यह चल पाया है। ऐसे में दूसरा रास्ता तलाशा जा रहा है। गोवा में कूड़े का निस्तारण एक कंपनी बेहतर तरीके से कर रही है। वहां कचरे से खाद व बिजली मिल रही है। उसी कंपनी को उप्र में लाने की तैयारी है। इस कंपनी के लिए टेंडर आयोजित होंगे। उसके बाद उप्र के कुछ भागों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्लांट स्थापित होंगे।
अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में प्रेसवार्ता के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी दी। सपा सरकार में बने साइकिल ट्रैक तोड़े जाने के सवाल पर कहा कि जहां सड़कें संकरी हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहां के ट्रैक तोड़े जाएंगे। अखिलेश के गोलीबाज कहने के बयान पर कहा, अखिलेश अपनी पार्टी की चिंता करें। गलत बयानबाजी न करें। भाजपा काम व लोकतंत्र में विश्वास रखती है। संगठन से चलती है। कहा, अखिलेश यादव गलत प्रचार कर फायदा लेना चाहते हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। 224 सीट उप्र में विरासत में मिली थी उन्हें भी वह नहीं संभाल पाए। 47 पर ही टिक गए, जो आइना उन्हें दिखाया गया है उससे वह सीख लें। सपा व बसपा के एमएलसी पार्टी में दबाव डालकर शामिल करने के सवाल पर कहा, वह पहले उन दलों में घुटन महसूस कर रहे थे। अब वह स्वेच्छा से पार्टी में आए हैं।