Move to Jagran APP

दारोगा के बेटे ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाने पहुंची दो महिलाओं, बच्चे पर फेंका तेजाब

कोल्हू पर पानी पीने आई एक अनुसूचित जाति की महिला को दारोगा के बेटे ने बुरी नीयत से दबोच लिया। मदद को परिवार की अन्य महिलाएं आईं तो उन पर तेजाब फेंक दिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 02:39 PM (IST)
दारोगा के बेटे ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाने पहुंची दो महिलाओं, बच्चे पर फेंका तेजाब
दारोगा के बेटे ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, बचाने पहुंची दो महिलाओं, बच्चे पर फेंका तेजाब

बरेली(जेएनएन)। कोल्हू पर पानी पीने आई एक अनुसूचित जाति की महिला को दारोगा के बेटे ने बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवार की दो अन्य महिलाएं और बच्चा मदद को आ गए तो आरोपित ने उन पर कढ़ाई में भरा तेजाब उड़ेल दिया। इसमें पीड़िता समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

loksabha election banner

गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला दो बच्चों के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। शाम लगभग छह बजे वह पानी पीने अनंदापुर लक्ष्मीनरायन गांव में दीपक के कोल्हू पर चली गई। दीपक के पिता ओमप्रकाश सम्भल के बेजोई थाने में दारोगा है और चाचा त्रिलोकीराम लखीमपुर खीरी में दारोगा है। आरोप है कि दारोगा के बेटे ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया, उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार मचने पर जंगल में लकड़ी बीन रहीं परिवार की दो महिलाएं बचाने पहुंचीं तो आरोपित ने उन पर कढ़ाई में भरा तेजाब फेंक दिया। इससे पीड़िता समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। महिलाओं के साथ आए एक बच्चे को भी आरोपित ने पीटकर घायल कर दिया गया। मामला थाने पहुंचा। आरोपित दीपक के खिलाफ पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

एक महिला लकड़ी बीनने गई थी। उसने कोल्हू संचालक की झोपड़ी से लकड़ी निकाल ली। इसी पर विवाद हो गया। तेजाब से कोल्हू पर कढ़ाई साफ की जा रही थी। वही तेजाब महिलाओं पर फेंक दिया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवाबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.