बरेली के रजिस्ट्री ऑफिस में बढ़ाई गई सख्ती, अब गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर जा सकेंगे लोग
रजिस्ट्री दफ्तर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय बंद करवाए गए। चैैनल पर जांच के बाद सिर्फ स्लॉट में आने वालों को ही सब रजिस्ट्रार के दफ्तर तक भेजा जा रहा है। इससे पहले भीड़ लग रही थी। बता दें एआइजी स्टॉम्प बीसी सिंह होम आइसोलेशन में है।
By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 02:01 PM (IST)
बरेली, जेएनएन। रजिस्ट्री दफ्तर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यालय बंद करवाए गए। चैैनल पर जांच के बाद सिर्फ स्लॉट में आने वालों को ही सब रजिस्ट्रार के दफ्तर तक भेजा जा रहा है। इससे पहले यहां भीड़ अधिक लग रही थी। बता दें कि एआइजी स्टॉम्प बीसी सिंह होम आइसोलेशन में है। जबकि सब रजिस्ट्रार बृजेश दुबे आइसोलेशन की अवधि खत्म करने के बाद आज ही ड्यूटी पर लौटे हैं। कातिबों से भी घरों से ही काम करने के लिए कहा गया है। रजिस्ट्री ऑफिस का स्टाफ पहले ही 50 फीसद किया जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें