Move to Jagran APP

हर पल को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी Bareilly News

शादी। वर-वधू के लिए यह दिन जीवन भर की यादों वाला होता है। इसलिए शहर में अब थीम आधारित शादियां लोगों की पहली पसंद बनने लगी हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:56 PM (IST)
हर पल को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहा  स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी  Bareilly News
हर पल को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी Bareilly News

जेएनएन, बरेली : शादी। वर-वधू के लिए यह दिन जीवन भर की यादों वाला होता है। इसलिए शहर में अब थीम आधारित शादियां लोगों की पहली पसंद बनने लगी हैं। न सिर्फ शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए बल्कि शादी के आयोजन को भी चार चांद लगाने की कोशिश रहती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में ही लोग स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, इंडिया गेट, लोटस टेंपल के भव्य मॉडल तैयार कराते हैं। इनमें ही जयमाल की रस्म होती है।

loksabha election banner

हर पल को यादगर बनाने की कोशिश

हर पल और आयोजन को यादगार बनाने के लिए स्पेशल थीम का चलन बढ़ा है। आमंत्रण पत्र से लेकर शादी घर तक सब कुछ इसी थीम पर डिजाइन और डेकोरेट होता है। पश्चिमी थीम में मोरक्कन, रोमन, पारसी, अरेबियन व मुगल तो भारतीय में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी काफी प्रचलित है।

चांद पर बैठकर वर वधु पहनाते हैं अंगूठी 

शहर में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक दिपांशु खंडेलवाल बताते हैं कि लोग थीम बेस्ड शादियों में राजसी ठाठ-बाट को काफी पसंद करते हैं। इसमें ऐतिहासिक बग्घियां, पुराने मॉडल की गाड़ियां प्रयोग होती हैं। सगाई की रस्म फूलों से सजे चांद के मॉडल पर होती है। मॉडल को मशीनों से लिफ्ट कर आसमान में ले जाया जाता है।

विदेशी लड़कियां करती हैं स्वागत, बैले डांस का होता जलवा

शादियों में अब विदेशी लड़कियों से बरातियों का स्वागत करने का भी चलन काफी बढ़ा है। शादियों के लिए विशेष तौर पर बड़ी संख्या में रशियन लड़कियां बुलाई जाती हैं। कुछ जगहों पर भारतीय पारंपरिक परिधान पहनाकर इनसे स्वागत कराया जाता है। वहीं, कुछ जगहों पर इनके बैले डांस का भव्य आयोजन होता है। सेल्फी प्वाइंट भी शादी समारोह में बनाए जाते हैं, जिसमें ये लड़कियां पूरी तरह से पेंटिंग लगती हैं और लोग इनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। मेहंदी, संगीत में भी राजसी ठाठ और सजावट, ऐतिहासिक बग्घियां, पुराने मॉडल की गाड़ियों का प्रयोग हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.