विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाकघर का नया अवतार: अब सिर्फ चिट्ठी ही नहीं, OTP और प्रूफ ऑफ डिलीवरी के साथ पहुंचेगा आपका स्पीड पोस्ट

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:49 PM (IST)

डाक विभाग अब केवल चिट्ठियां और मनीऑर्डर तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग, आधार और बीमा जैसी आधुनिक सेवाएं भी ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. best long url for google discover and search in English

जागरण संवाददाता, बरेली। डाक विभाग की भूमिका समय के साथ अब बदल रही है। कभी सिर्फ घर-घर चिट्ठियां और मनीआर्डर पहुंचाने के लिए ही डाक विभाग की भूमिका थी लेकिन अब प्रूफ आफ डिलीवरी के साथ स्पीड पोस्ट की सुविधा मिल रही है।

यहां तक कि बैंकिंग सेवाएं भी शुरू हुई हैं। अब डाक विभाग डाक जीवन बीमा, आधार संबंधी सेवाओं से भी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा हुआ है। अब जेनजी का भी ख्याल रखा जा रहा है।

बरेली में मुख्य डाकघर और सिटी डाकघर काफी पुराने हैं। बरेली मुख्य डाकघर के तहत बरेली और पीलीभीत जिले आते हैं। इनमें 65 डाकघर हैं, जिनमें 63 उप डाकघर और दो मुख्य डाकघर हैं। इसके अलावा 381 शाखाएं भी हैं।

मुख्य डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न डाक और वित्तीय सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। सीनियर पोस्ट मास्टर अरुण कुमार ने बताया कि अब डाक विभाग सिर्फ सामान्य चिट्ठी तक नहीं रह गया है।

अब कई नई सेवाएं भी डाक विभाग में मिल रही हैं। समय के साथ बदलाव किया गया है। पहले टिकट से चिट्ठी जाती थी जो अब भी जारी है। इसके बाद रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की सुविधा शुरू हुई।

अब सिर्फ स्पीड पोस्ट की सुविधा रह गई है। इसके तहत ओटीपी बेस्ड डिलीवरी के साथ प्रूफ आफ डिलीवरी की भी सुविधा है। इस सुविधा के तहत लोगों को 10 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं, लेकिन सुनिश्चित रहता है कि स्पीड पोस्ट निर्धारित स्थान पर पहुंच गया है।

एसआरएम बरेली मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य डाकघर का भवन काफी पुराना है लेकिन अब डाक सेवाएं नई हो गई हैं। अब डाक विभाग में डिजिटल भुगतान पर भी फोकस किया जा रहा है। मेट्रो सिटी में अब 24 घंटे में डाक पहुंचाने की सुविधा भी शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें- रोहतक की बेटी, बरेली में तैनाती... जानिए कौन हैं ASI परवीन हुड्डा, जिन्होंने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक