डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई ने किया धरना प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर शुक्रवार को शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 01:30 PM (IST)
शाहजहांपुर, जेएनएन। डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों को लेकर शुक्रवार को शाहजहांपुर में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। शहर के खिरनीबाग चौराहे पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में जिले भर से आए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए है। सपा के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सीओ सिटी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सदर व चौक कोतवाली का फोर्स धरना स्थल पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही चौराहा जाम होने की स्थिति में रुट डायवर्ट कर वाहनों को पुलिस ने निकलवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें