Move to Jagran APP

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा हो रहा किसानों का उत्पीडऩ

बीसलपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में किसानों का उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 05:07 PM (IST)
सपा के राष्ट्रीय सचिव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा हो रहा किसानों का उत्पीडऩ
आरोप लगाया कि किसानों के विरुद्ध कृषि कानून लागू कर दिया। जिससे किसान काफी परेशान है।

 पीलीभीत, जेएनएन। बीसलपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में किसानों का उत्पीडऩ हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।      

loksabha election banner

 ग्राम जोगीठेर में पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कहा कि भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में इस बार मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों के रूप में बिखरे हुए भारत को एक राष्ट्र में पिरोया। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर राष्ट्र को मजबूत और सशक्त बनाने का आह्वान किया था ङ्क्षकतु आज जो भी सरकारें देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ है। वह अपनी मनमानी कर  रही हैं। आरोप लगाया कि किसानों के विरुद्ध कृषि कानून लागू कर दिया। जिससे किसान काफी परेशान है। किसान अपने धान को सरकारी केंद्रों पर तुलवाने के लिए एक पखवाड़े से केंद्रों के बाहर लाइन लगाए रहते हैं लेकिन उनके धान की तौल नहीं की जाती। इस समय शिक्षक एमएलसी के लिए नामांकन हो रहे हैैं। ऐसे में मंडल में सियासत काफी गर्मा गई है। यही वजह है कि भाजपा और सपा के नेता इस समय जिलों को दौरा करके अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैैं। इसके पहले शनिवार को शाहजहांपुर और बरेली का बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दौरा किया था। कार्यक्रम में डॉ, संदेश कनौजिया, नीरज गंगवार, आनंद यादव, रामप्रताप गंगवार, बीडी प्रजापति, शैलेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आशीष सक्सेना ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.