Move to Jagran APP

किसान सम्मान यात्रा न निकालने पर सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की

लखनऊ में अखिलेश यादव के नजरबंद होने के बाद बरेली से सपा नेता किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए निकले थे। योजना थी कि बहेड़ी पहुंचेंगे लेकिन तीन थानों की पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के घर पर घेराबंदी कर दी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 05:33 PM (IST)
मामला बढ़ता देख पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं

बरेली, जेएनएन। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की किसान सम्मान यात्रा को पुलिस प्रशासन ने निकलने नहीं दिया। पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। किसी तरह वहां से छूटे नेताओं, पदाधिकारियों ने सड़कों पर धरना देकर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर गिरफ्तारियां दी। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके पहले पुलिस ने अखिलेश यादव को लखनऊ में नजबंद कर दिया था। 

loksabha election banner

कृषि बिल के खिलाफ किसानों को समर्थन देने के लिए सपा जिला कमेटी की ओर से बहेड़ी में दोपहर 12:00 बजे से किसान सम्मान यात्रा निकाली जानी थी। पदाधिकारी  जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के पीलीभीत बायपास स्थित आवास पर  इकट्ठे होने लगे थे। इसी बीच पुलिस ने जिलाध्यक्ष और उनके साथियों को वहीं पर नजरबंद कर लिया। पुलिस से टकराव के बाद जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी भागकर पास ही फन सिटी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। वहां जमकर हंगामा, नारेबाजी, प्रदर्शन किया। सूचना पर सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर भोजीपुरा थाने भिजवा दिया गया। वहीं दूसरी ओर महानगर कमेटी की ओर से सीबीगंज के रोठा गांव तक पदयात्रा की तैयारी थी। इसके लिए महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी समेत कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे हुए। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पार्टी कार्यालय से महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने लोहिया द्वार तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया। इससे गुस्साए सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। वही जमीन पर बैठकर धरना देने लगे। जमकर नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने जबरन सपाइयों को उठाकर बसों तक पहुंचाया। इस बीच सपाइयों और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया। वहां भी सपाई प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहें। इससे पहले पूर्व मंत्री अताउर रहमान को पुलिस ने रिछा स्थित उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। वही पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार कृष्ण लीला ग्राउंड के सामने धरना देने पहुंचे तो पुलिस उन्हें थाने ले गई।

निकलनी थी किसान समर्थन यात्रा

किसानों के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी की किसान समर्थन यात्रा निकलनी थी। हफ्ते भर के इस कार्यक्रम में किसानों की मांगों को लेकर आवाज उठाई जानी थी। सोमवार सुबह समर्थन यात्रा से पहले ही पुलिस ने सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य को उनके घर पर घेराबंदी करके नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों को भी घरों से नहीं निकलने दिया। 

पुलिस-प्रशासन पहले से ही था अलर्ट  

 किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सपा नेताओं के मूवमेंट को लेकर पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क था। यही वजह रही कि सपा के बड़े नेताओं के निकलने के पहले ही उनकी घर पर ही घेराबंदी कर दी गई। हालांकि सपा कार्यकर्ता खबर लगते ही मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.