Protest : पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करने निकले सपाईयों ने तोड़ी बैरीकेटिंग, पुलिस ने रोका
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को सुबह प्रदर्शन करने निकले सपाइयों और पुलिस के बीच जहां तीखी नोक झोक हुई। वही सपाईयों ने बेरीकेटिंग तोडकर कलक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश की।
बरेली, जेएनएन। अखिलेश यादव के निर्देश पर बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को सुबह प्रदर्शन करने निकले सपाइयों और पुलिस के बीच जहां तीखी नोक झोक हुई। वही सपाईयों ने बेरीकेटिंग तोडकर कलक्ट्रेट पहुंचने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह कलक्ट्रेट नहीं पहुंच सके। जिसके बाद कोरोना का हवाला देने पर सपाईयों ने सिटी मजिस्ट्रेट को रास्ते में ही ज्ञापन सौंप दिया।
बेरोजगारी किसानों की समस्या और गिरती अव्यवस्था को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली के पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए सपाई सोमवार को प्रदर्शन के लिए निकले। पार्टी कार्यालय से निकलते ही जहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने सपाई को कार्यालय के गेट पर रोकने की कोशिश की, वहीं सपाईयो और पुलिस कर्मियों के बीच पहले तीखी नोकझोक हुई।
जिसके बाद सपाईयों ने पुलिस साथ धक्का मुक्की की। इसके साथ ही सपाई बेरीकेटिंग तोड़कर आगे निकल गए। जैसे ही सपाई विशाल मेगा मार्ट तक पहुंचे वैसे कुछ दूरी पर पहले से ही तैनात अतिरिक्त पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इसके अलावा पुलिस ने वहां भी पहले से ही बेरीकेटिंग लगा रखी थी। जहां से सपाईयों को आगे ही नहीं बढ़ने दिया।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और महानगर अध्यक्ष समीम सुल्तान को कोरोना का हवाला दिया। इसके साथ ही उनसे वहीं ज्ञापन सौपने की बात भी कहीं। जिसे सपाईयों ने मान लिया और उन्हें ज्ञापन सौंप दिया।