Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 : अखिलेश यादव के आने की तैयारियों में लगे बरेली जिलाध्यक्ष बोले- मेरी शराफत का फायदा न उठाए

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य योगेश यादव के बीच नोकझोंक हो गई। बताते हैं कि योगेश यादव ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने को लेकर जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी कर दी। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरी शराफत का फायदा मत उठाएं।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:48 PM (IST)
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 : अखिलेश यादव के आने की तैयारियों में लगे बरेली जिलाध्यक्ष

बरेली, जेएनएन। SP National President Akhilesh Yadav News :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शहर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियांं जोरो पर है। इसी क्रम में लखनऊ से एमएलसी सुनील सिंह साजन और आनंद भदौरिया बरेली आए। जिसके बाद वह सीधे पीलीभीत बाईपास स्थित लॉन पहुंचे। जहां उन्होंने मंडल के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यक्रम से बाहर निकालने पर कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया।

loksabha election banner

तय किया कार्यक्रम स्थल, तीन दिन चलेगा सम्मेलन 

दोनों एमएलसी ने फन सिटी के पास हवेली लॉन को पूर्व मुख्यमंत्री के 21 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए फाइनल कर दिया। कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। उन्होंने यहां मंडल भर के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक से अन्य कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख को भी बैठक में बुलाया गया। कार्यक्रम में आने वाले अन्य नेताओं को ठहराने का इंतजाम भी पूछा। शहर से लखनऊ लौटते वक्त सभी पदाधिकारी उन्हें छोड़ने के लिए बीसलपुर तिराहा तक पहुंचे।

पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व जिलाध्यक्ष में नोकझोंक हो गई 

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य योगेश यादव के बीच नोकझोंक हो गई। बताते हैं कि योगेश यादव ने कार्यक्रम में नहीं बुलाने को लेकर जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी कर दी। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरी शराफत का फायदा मत उठाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। योगेश यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष से गलत व्यवहार नहीं किया। एमएलसी ने उनके सामने नहीं आने का कारण पूछा तो नहीं बुलाने की बात कही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.