विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Story Of Bareilly: सोनम सिद्दीकी ने लक्ष्मी बनकर की विष्णु से शादी, भगवान राम में आस्था; दर्शन करने जाएंगी अयोध्या

Published: Mon, 26 Feb 2024 11:26 AM (IST)

Sonam Siddiqui Bareilly News निकाह के दिन छोड़ा घर विष्णु के साथ सोनम सिद्दीकी ने लिए फेरे। भगवान राम में ...और पढ़ें

Sonam Siddiqui: बरेली में विष्णु से प्रेम विवाह के बाद रश्मि उर्फ सोनम सिद्दीकी l सौ स्वयं
Sonam Siddiqui: बरेली में विष्णु से प्रेम विवाह के बाद रश्मि उर्फ सोनम सिद्दीकी l सौ स्वयं

HighLights

  1. निकाह से पहले छेाड़ दिया घर
  2. मंदिर में विष्णु के साथ लिए सात फेरे

जागरण संवाददाता, बरेली! सोनम सिद्दीकी का जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ, मगर भगवान श्रीराम में आस्था रही। 12 वर्ष पहले विष्णु के संपर्क में आईं तो मंदिर भी जाने लगीं। उन्होंने तय कर लिया था कि सनातन धर्म अपनाकर विष्णु से विवाह करेंगी, मगर स्वजन ने दूसरे लड़के से निकाह तय कर दिया।

शनिवार को रस्म होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने घर छोड़ दिया। रविवार को उन्होंने मंदिर पहुंचकर विष्णु के साथ सात फेरे लिए और अपना नाम लक्ष्मी रख लिया।

अयोध्या जाकर करेंगे राम के दर्शन

सनातन धर्म अपनाने पर बोलीं कि अब सबसे पहले अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगी। देवरनिया में रहने वाली सोनम उर्फ लक्ष्मी ने बताया कि कीटनाशक दवाओं की दुकान संचालित करने वाले विष्णु के साथ कई बार मंदिर भी गई थी। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे, मगर स्वजन को भनक लग गई। उन्होंने घर से निकलने पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए।

निकाह हुआ था तय

15 दिन पहले एक लड़के से रिश्ता तय कर बताया कि शनिवार को निकाह करना होगा। परिवार वालों से एतराज जताया, मगर उन्होंने एक न सुनी। शनिवार को घर में निकाह की तैयारी हो रही थी, उसी दौरान अवसर पाकर निकल गईं।

ये भी पढ़ेंः Gyanvapi News Today: व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा-पाठ, इलाहाबाद HC कोर्ट का फैसला, ये था प्रकरण

विष्णु के साथ शहर आईं, यहां इज्जतनगर क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह कर लिया। दोनों ने श्रीराम का जयघोष किया। बोलीं, मेरे इस कदम से स्वजन नाराज हैं। उनसे जान का खतरा बना हुआ है। इस्लाम में तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियां हैं, जिन्हें पीछे छोड़ दिया। अब सनातनी हिंदू बनकर विष्णु के साथ पूरी जिंदगी बितानी है।