Move to Jagran APP

प्रधान के पुत्र ने किशोरी को नौ घंटे तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक गांव प्रधान के पुत्र ने एक किशोरी को नौ घंटे तक खेत में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 02:41 PM (IST)
प्रधान के पुत्र ने किशोरी को नौ घंटे तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
प्रधान के पुत्र ने किशोरी को नौ घंटे तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

रेली(जेएनएन)। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक गांव प्रधान के पुत्र ने एक किशोरी को नौ घंटे तक खेत में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित अपने परिजनों के साथ पीड़िता के घर घुस आया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

loksabha election banner

थाना हाफिजगंज के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गांव प्रधान का पुत्र उसकी नाबालिग बेटी को बाइक से अगवा कर ले गया। इसके बाद पास के गन्ने के खेत में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नौ घंटे तक किशोरी बंधक रही। इसके बाद रात करीब नौ बजे आरोपित उसके घर के दरवाजे पर किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचकर किशोरी ने उसे आपबीती सुनाई तो उसके होश उड़ गए। महिला का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे आरोपित अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में घुस आने का विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई लगा दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.