Move to Jagran APP

बरेली में कलेजे के टुकड़े ने की मां से हैवानियत, महिला बाेली- जान से मार दो...शक्ल नहीं देखना चाहती, हैरान रह गए पुलिसकर्मी

Molestation With Mother मां के साथ दुष्कर्म की कहानी जिसने भी सुनी वह ठहर सा गया। भावनाओं के आगे शब्द गौण हो गए। हर कोई खुद से सवाल करने लगा। ऐसा घटनाक्रम जिसे सुनकर पहले थाना पुलिस भी यकीन नहीं कर पाई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:27 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:27 AM (IST)
Molestation With Mother : बरेली में कलेजे के टुकड़े ने की मां से हैवानियत, महिला बाेली- जान से मार दो

बरेली, जेएनएन। Molestation With Mother : मां के साथ दुष्कर्म की कहानी जिसने भी सुनी, वह ठहर सा गया। भावनाओं के आगे शब्द गौण हो गए। हर कोई खुद से सवाल करने लगा। ऐसा घटनाक्रम जिसे सुनकर पहले थाना पुलिस भी यकीन नहीं कर पाई। खून से सने कपड़े देखकर थाना पुलिस भी दंग रह गई। आबरू को खो चुकी विधवा थाने में फफक पड़ी। बोली-यह दुष्कर्मी बेटा हैं जब यह मां का नहीं हुआ तब यह किसका होगा। जेल में भी इसके लिए कोई जगह नहीं है। इसे जान से मार दो। इसकी तो शक्ल नहीं देखना चाहती।

loksabha election banner

सुबह नौ बजे विधवा के पांचों बेटे दुष्कर्मी किशनलाल को पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। थाना पुलिस ने सवाल किया तो पांचों का एक जवाब था कि इसने मां के साथ दुष्कर्म किया है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी एक दूसरे का मुंह ताकने लगे। मां के बारे में पूछा गया तो इशारा करके बताया। विधवा से पुलिस मुखातिब हुई ही थी कि वह रोने लगी। हैवानियत की दास्तां को बताते हुए कहा कि यह बेटा नहीं है। बेटे की शक्ल में हैवान है। एक पल भी नहीं सोचा कि वह क्या कर रहा है। रिश्तों की दुहाई देती रही लेकिन, वह नहीं माना। बोली-इसे मार दीजिए, इसके लिए दूसरी कोई और सजा बनी ही नहीं है।

पूरे होशो-हवास में था दुष्कर्मी 

शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा था कि आरोपित ने नशे में होने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया होगा। जांच के बाद हैरान करने वाली बात सामने आई। पता चला कि वारदात को अंजाम देने के समय वह पूरे होशो-हवास में था। उसके पूर्व में मानसिक अवसाद में होने की चर्चा उठी। इलाज के बाद ठीक होने की जानकारी भी दी गई लेकिन, पुलिस जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस कर्मी भी इस घटना काे लेकर सकते में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.