पहाड़ों पर खूब बर्फबारी, ठंड हवाओं का सामना करने को हो जाएं तैयार
पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिखना तय है।
जेएनएन, बरेली : पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिखना तय है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि बर्फीली हवाएं चलेंगी। साथ ही सुबह और रात को कोहरा भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में ऐसा मौसम गेहूं की फसल के लिए मुफीद साबित होगा। मंगलवार को यह रही स्थिति सोमवार को रात्रि में हुई बरसात के बाद मंगलवार को पारा गिरा। दिनभर सूरज बादलों में छिपे रहे। दोपहर को हल्की धूप निकली मगर कुछ ही देर में बादल फिर छा गए। क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। लेकिन यह सक्रिय बना रहेगा। जिससे आने वाले दिनों में असमान में हल्के बादल छाएंगे। उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलेंगी। जिनके साथ बादल आगे बढ़ जाएंगे। ऐसे में बारिश केआसार कम रहेंगे, जबकि हवा में नमी अधिक होगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। साथ ही सुबह व शाम को हल्का कोहरा रहेगा।
आने वाले दो-तीन दिनों का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5-7 डिग्री पहुंचने की संभावना रहेगी। सर्द रहेगा मौसम, गेहूं की पैदावार बढ़ने के बनेंगे आसार जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया, सोमवार की रात्रि को हुई बरसात के बाद खेतों में नमी पहुंची है। मौसम सर्द होने के साथ कोहरा बढ़ने के आसार है, जिससे गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। यदि आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा तो घटती पैदावार बढ़ती नजर आएगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
तथ्य:
- पहाड़ों पर पड़ रही खूब बर्फ, पिघलने पर मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड