मानव कौल जैसे सितारों से सजेगी रंगमंच की महफिल
जागरण संवाददाता, बरेली : विंडरमेयर में दयादृष्टि रंग विनायक रंग मंडल की ओर से 12वां थिएटर
जागरण संवाददाता, बरेली : विंडरमेयर में दयादृष्टि रंग विनायक रंग मंडल की ओर से 12वां थिएटर फेस्ट रंग महोत्सव 25 से शुरू होने जा रहा है। इसमें दो फरवरी तक बॉलीवुड फेम कुमुद मिश्रा, मनोज कौल, अश्वथ भट्ट, मोना अम्बेगा ओंकार, अधीर भट्ट, मानव कौल जैसे सितारे रंगमंच की महफिल पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
रंग विनायक के चेयरमैन डॉ. बृजेश्वर सिंह व सीईओ शिखा सिंह, नवीन कालरा ने बताया, प्रतिदिन शाम सात बजे से नाटकों का मंचन शुरू होगा। पहले दिन बरेली के रंग विनायक रंग मंडल ग्रुप के नाटक पलादिन का मंचन होगा। दूसरे दिन यानि 26 को मुंबई के अरण्य ग्रुप के चुहल, 27 को दिल्ली के द होशरुबा रिपर्टरी के किस्सेबाजी, 28 को बैंगलोर के इंडियन एसेंबल ग्रुप के मुक्तिधाम, 29 को बैंगलोर के इंडियन एसेंबल ग्रुप के कौमुदी, 30 को मुंबई के डी फॉर ड्रामा ग्रुप के कांड, 31 को दिल्ली के थिएटर गैराज प्रोजेक्ट ग्रुप के एक मुलाकात मंटो से, एक फरवरी को दिल्ली के द हमसफर ट्रस्ट ग्रुप के एक माधव बॉग, दो 2 को रंग विनायक रंग मंडल ग्रुप के मैकबेथ नाटक का मंचन किया जाएगा।