Move to Jagran APP

Pragatisheel Samajwadi Party : शाहजहांपुर में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के साथ जाने से किया इन्कार, बोले- समाजवादी पार्टी हमारी प्राथमिकता

Pragatisheel Samajwadi Party प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में विलय या समझौते से इन्कार किया है। समाजवादी पार्टी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां प्रसपा होगी वहां सरकार बनेगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 04:04 PM (IST)
Pragatisheel Samajwadi Party : शाहजहांपुर में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के साथ जाने से किया इन्कार, बोले- समाजवादी पार्टी हमारी प्राथमिकता
शाहजहांपुर में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के साथ जाने से किया इन्कार, बोले- समाजवादी पार्टी हमारी प्राथमिकता

बरेली, जेएनएन। Pragatisheel Samajwadi Party : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा में विलय या समझौते से इन्कार किया है। समाजवादी पार्टी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां प्रसपा होगी वहां सरकार बनेगी। सभी सेकुलर दलों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान भी किया।

loksabha election banner

मंगलवार को लखनऊ से पीलीभीत जाते समय शिवपाल सिंह यादव बरेली मोड़ स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने ही गैर भाजपावाद का नारा दिया था। बोले वह हमेशा समाजवादी रहे हैं। उनकी पार्टी का नाम भी प्रगतिशील समाजवादी है। इसलिए उनकी प्राथमिकता सिर्फ समाजवादी पार्टी है। वह हमेशा से चाहते हैं कि समान विचारधारा की पार्टियां एक साथ आएं।

सभी सेकुलर दल भाजपा को हटाने के लिए एकजुट हो जाएं। कृषि कानून से संबंधित सवाल पर शिवपाल ने कहा कि सरकार न तो देशहित में निर्णय ले रही है और न ही समाजहित में। सरकार ने जो भी कानून बनाए उनसे पूरे देश की जनता परेशान है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव शहर में पार्टी के कुछ नेताओं से मिले। वह प्रदेश सचिव लखन प्रताप सिंह के आवास पर भी कुछ देर रुके।

अब्बाजान सम्मानित शब्द

पिछले दिनों एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के लिए अब्बाजान शब्द का प्रयोग किया था, जिस पर अखिलेश यादव ने आपत्ति भी जतायी थी। शिवपाल सिंह यादव से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कि अब्बाजान सम्मानजक शब्द है। जिस तरह हिंदुओं में पिता बोलते हैं उसी तरह मुस्लिम समाज में अब्बाजान कहा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.