Move to Jagran APP

83 लाख रुपये से लोगों की सेहत सुधारेगा शाहजहांपुर नगर निगम, खुलेंगी दस ओपन जिम

नगर निगम प्रशासन ने स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। सड़क लाइट जल प्रबंधन के साथ-साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रखने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नगर निगम प्रशासन शहर के 10 सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम खोलने जा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:56 AM (IST)
83 लाख रुपये से लोगों की सेहत सुधारेगा शाहजहांपुर नगर निगम, खुलेंगी दस ओपन जिम

शाहजहांपुर :  नगर निगम प्रशासन ने  स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।  सड़क, लाइट, जल  प्रबंधन के साथ-साथ लोगों की सेहत का भी ख्याल रखने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नगर निगम प्रशासन शहर के 10 सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम खोलने जा रहा है। इसके लिए 83 लाख 24 हजार रुपये का बजट भी जारी हो गया है।

loksabha election banner

जुलाई माह में नगर निगम को  स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था। सरकार ने इसके लिए 50 करोड रुपए की धनराशि भी मंजूर की थी।  इस योजना के तहत नगर  निगम प्रशासन ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसमें ओपन जिम को भी वरीयता दी गई है। 83लाख 24 हजार से बनने वाले 10 जिमो का प्रस्ताव  स्मार्ट सिटी के लिए चयनित कमेटी के सदस्य मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद,  जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह वाह नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से हामी भरते हुए इसे शासन को भेज दिया। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर माह में ही जिम खोलने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

महिलाएं व बुजुर्गों को भी मिलेगा लाभ

जिम में अक्सर युवाओं को  अपनी सेहत बनाते देखा जाता है। लेकिन निगम की ओपन जिम में महिलाओं का बुजुर्गों को वरीयता दी जाएगी।   ताकि वह  अपने स्वास्थ्य को  सवार सके।

दो शिफ्टों में होगा संचालित

जिम को दो शिफ्टों में संचालित किया जाएगा। एक शिफ्ट में 20 से 30 लोग अभ्यास कर  सकेंगे।

क्या बोले अधिकारी

ओपेन जिम  स्मार्ट सिटी के तहत खोले जाएंगे।  इसकी देखरेख के लिए निगम के कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

-संतोष शर्मा, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.