Move to Jagran APP

शाहजहांपुर प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए 34 नाव, 41 गोताखोर किए अलर्ट, जानिए कितनी बाढ़ चाैकियाें और राहत शिविरों काे दिया ग्रीन सिग्नल

Shahjahanpur Flood Alert News शाहजहांपुर में बाढ़ बचाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ राहत बैठक में 69 बाढ़ चौकियां और 26 राहत शिविरों को ग्रीन सिगनल दे दिया है। 34 नाव व 41 गोताखोर से संपर्क साधकर उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 10:43 PM (IST)
शाहजहांपुर प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए 34 नाव, 41 गोताखोर किए अलर्ट, जानिए कितनी बाढ़ चाैकियाें और राहत शिविरों काे दिया ग्रीन सिग्नल
शाहजहांपुर प्रशासन ने बाढ़ राहत के लिए 34 नाव, 41 गोताखोर किए अलर्ट,

 बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Flood Alert News : शाहजहांपुर में बाढ़ बचाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ राहत बैठक में 69 बाढ़ चौकियां और 26 राहत शिविरों को ग्रीन सिगनल दे दिया है। 34 नाव व 41 गोताखोर से संपर्क साधकर कर उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभिंयता को नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है।

loksabha election banner

तहसील सदर, तिलहर मे गर्रा तथा खन्नौत नदी से बाढ़ आती है। कुछ हिस्सा पुवायां क्षेत्र का भी प्रभावित होता है। तिलहर में गर्रा के साथ बहगुल नदी, पुवायां में गोमती, जलालाबाद में रामगंगा, बहगुल तथा सुखनियां नदी में बाढ आज आ जाने से क्षेत्र का अवागमन ठप हो जाता है। इसी तरह कलान तहसील में गंगा, रामगंगा, अरिल तथा सोत नदी कहर बरपाती है। बाढ़ बचाव के लिए प्रशासन ने कई परियोजनाओं की मदद से राहत व बचाव कार्य को मूर्तरूप दिया है। इस बार भी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने राहत व बचाव के लिए कार्य योजना को मंजूरी दे दी है।

तैयारियाें पर एक नजर

- 13 बाढ़ चौकियां व 4 राहत शिविर जलालाबाद में बनी

- 10 चौकियों की कलान तहसील में स्थाना, 3 राहत शिविर

- 10 बाढ़ चौकी व 7 राहत शिविर सदर तहसील में

- 30 बाढ़ चौकियां 6 राहत शिविर तिलहर क्षेत्र में बनी

- 06 चौकियों की पुवायां में स्थापना, 6 राहत शिविर भी बने

फैक्ट फाइल

- 447 गांव उच्च जलस्तर से प्रभावित होते प्रतिवर्ष

- 115 गांव प्रभावित होते प्रतिवर्ष निम्नजलस्तर की बाढ़ से

- 344528 की आबादी उच्च जलसतर से प्रभावित होती

- 97996 आबादी पर पड़ता है बाढ़ का असर

- 23035 हेक्टेयर उच्च जल स्तर से प्रभावित

- 10181.71 हेक्टेयर निम्न जलस्तर से प्रभावित होने में चयनित

जनपद में बाढ़ बचाव के प्रबंध कर लिए गए हैं। 69 बाढ़ चौकियां तथा 26 राहत शिविर भी बना दिए गए हैं। लेखपालों को संबंधित बाढ़ चौकी का जिम्मा सौंपा गया है। सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर मदद करेंगे।गिरिजेश चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.