Move to Jagran APP

बदायूं में छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखाएगी पुलिस

बदायूं में बच्चों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस छात्राओं को प्रशिक्षण देगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 02:46 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 02:46 PM (IST)
बदायूं में छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखाएगी पुलिस
बदायूं में छात्राओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखाएगी पुलिस

बरेली (जेएनएन) : बदायूं में बच्चों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। आपरेशन मुस्कान चलाकर जहां गुमशुदा बच्चों की तलाश की जाएगी, वहीं आपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी अशोक कुमार ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। बच्चों, बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है।

loksabha election banner

आपरेशन मुस्कान : इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई गयी मुहिम के अनुसार गुमशुदा बच्चों की तलाश की जाएगी। खोए बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

आपरेशन डिस्ट्राय : समाज में बढ़ रहे बच्चों के प्रति छोटी बालिकाओं के संबंध में जघन्य अपराधों की एक बड़ी वजह है। अश्लील वीडियो। वीडियो बनाना एवं वायरल करना विशेष रुप से ये घटनाएं छोटे कस्बे व देहात क्षेत्रों में होती हैं। इस पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

आपरेशन आत्मरक्षा : इस अभियान में स्कूल कालेज आने वाली छात्राओं की सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिगं की दी जाएगी। पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्थानीय एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा। लड़कियों को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कराया जायेगा। इस संबंध में पुलिस द्वारा कुछ ठोस गाइडलाइंस भी दी जाएगी, यह अभियान जून माह से आगामी छह माह तक चलाया जाएगा।

वुमेन पावर लाइन : अभियान के दौरान छात्राओं को वुमेन पॉवर लाइन 1090 द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध तथा छेड़छाड़ की घटनाओं की समीक्षा प्रत्येक माह के एसएसपी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.