सीमा ने गोल्ड, दीक्षा ने सीनियर प्रदेशीय कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल
बस्ती जनपद में हुई सीनियर प्रदेशीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शहर की दो लड़कियों ने परचम लहराया है।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 03:22 PM (IST)
बरेली(जेएनएन)। बस्ती जनपद में हुई सीनियर प्रदेशीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में शहर की दो लड़कियों ने परचम लहराया है। प्रतियोगिता के 75 किलो भार वर्ग में सीमा यादव ने गोल्ड और 53 किलो भार वर्ग में दीक्षा शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक हुआ।
सीमा यादव कुश्ती के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल हैं। वह राजश्री इंस्टीट्यूट से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, दीक्षा शर्मा बरेली कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। दोनों ही पहलवानों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता की टीम में भी चयन हो गया है। दोनों पहलवानों की जीत से उनके घरवाले काफी खुश हैं। दीक्षा और सीमा ने बताया कि वह निजी कोच योगेंद्र जाट के अंडर में प्रैक्टिस करती हैं। स्पोट्र्स स्टेडियम में कुश्ती की प्रैक्टिस के लिए मैट और कोच की व्यवस्था अगर प्रशासन करा दे तो वह और भी शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें