पीलीभीत में स्काउट गाइड व रोवर रेजंर्स ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड, एक मिनट में 2290 प्रतिभागियों ने भरा ध्वजों में रंग Pilibhit News
2290 प्रतिभागियों ने एक मिनट में अधिक से अधिक राष्ट्रीय ध्वज व स्काउट ध्वज में रंग भरने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो यह हाई रेंज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
जेएनएन, पीलीभीत : स्काउट-गाइड व रोवर रेंजरों ने एक नया इतिहास रच दिया। एक ही स्थान पर 2290 प्रतिभागियों ने एक मिनट में अधिक से अधिक राष्ट्रीय ध्वज व स्काउट ध्वज में रंग भरने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तो यह हाई रेंज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार अभी तक का रिकॉर्ड 1500 से कम का रहा है। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत जनपद के 26 विद्यालयों के 2290 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स ने इसमें भाग लिया।
यह अमेरिकी संस्था है, जो विश्व रिकॉर्ड दर्ज करती है। संस्था की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमन पल्ले ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव,पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।