विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी में फ्लाइट्स निरस्त होने से फंसे 660 उमराह यात्री, बरेली लौटे आठ लोगों ने बताए वहां के हालात

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:15 AM (IST)

सऊदी अरब में उड़ानें रद्द होने के कारण बरेली और आसपास के 660 से अधिक उमराह यात्री फंस गए हैं, ...और पढ़ें

सऊदी अरब में उमराह के लिए पहुंचे बरेली के यात्री। सौ. इमरान रजा

सऊदी अरब में उमराह के लिए पहुंचे बरेली के यात्री। सौ. इमरान रजा

जागरण संवाददाता, बरेली। उमराह के लिए सऊदी अरब गए बरेली और आसपास के जिलों के यात्रियों की वापसी उड़ानें निरस्त होने से स्वजन परेशान हैं। ट्रैवल संचालकों के अनुसार, बरेली से गए 660 से अधिक यात्रियों के वहां होने की जानकारी है।

उमराह टूर के एमडी आसिम हुसैन ने बताया कि उड़ानें निरस्त होने से कुछ यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। उड़ान संचालन सामान्य होने पर उनकी वापसी संभव होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्य परेशानी उड़ानें रद होने से हो रही है।

अभी तक कुल आठ यात्रियों की वापसी हो गई है। शान-ए-मदीना टूर एंड ट्रैवल्स के एमडी हाफिज इमरान रजा बरकाती के अनुसार भारत के करीब तीन हजार यात्रियों के उड़ानें निरस्त होने के कारण सऊदी अरब में रुकने की जानकारी है।

बिहारीकला निवासी नजमुल एसआइ खां ने बताया कि वह जेद्दा एयरपोर्ट से करीब 15 मिनट की दूरी पर एक होटल में ठहरे हैं। उनके अनुसार सऊदी एयरलाइंस की ओर से ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है, वह उड़ान मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

उनके साथ यात्रा कर रहे आठ लोग 23 अक्टूबर को भारत लौट आए। उमराह से वापस लौटे इज्जतनगर निवासी रईस खान ने बताया कि वह उमराह यात्रा में 22 दिन रहे।

वहां पर हालात अब सामान्य हो रहे हैं। कहीं जाने के लिए मनाही नहीं है। उमराह के बाद उन्होंने स्थानीय बाजार में खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे को बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी दे रहे हैं, इससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।

उमराह से मौसी हास्मीन के साथ लौटे परसाखेड़ा निवासी साहिब खान ने बताया कि वह शुक्रवार रात दो बजे वापस बरेली पहुंचे। 22 को ही आना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से 23 को आ सके।

हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि बड़ी संख्या में जायरीन उड़ानें बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि वापस लौटने वालों में वासिद, महमूद अंसारी, रुखसाना, मो. सादाब आलम आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली के माथे से हटेगा कचरे का दाग: 5 साल के इंतजार और 7 टेंडर के बाद 28 से शुरू होगा कूड़ा प्लांट