Move to Jagran APP

अखिलेश यादव के दौरे को सपाईयों ने कसी कमर, जोरदार स्वागत की तैयारी Bareilly News

फरीदपुर में दिवंगत नेता व पूर्व विधायक सियाराम सागर के घर जाएंगे। अखिलेश यादव वहां सागर के परिजनों से मिलेंगे। वहां से रामपुर के लिए निकल जाएंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:37 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:37 AM (IST)
अखिलेश यादव के दौरे को सपाईयों ने कसी कमर, जोरदार स्वागत की तैयारी Bareilly News

बरेली, जेएनएन : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बरेली व रामपुर जिलों का दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव दोपहर साढ़े तीन बजे फरीदपुर पहुंचेंगे। इससे पहले फतेहगंज पूर्वी पुल के पास कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। वहां से टिसुआ, नवादिया मजार, खंजनपुर में कई जगह स्वागत कार्यक्रम है। इसके बाद फरीदपुर में दिवंगत नेता व पूर्व विधायक सियाराम सागर के घर जाएंगे। अखिलेश यादव वहां सागर के परिजनों से मिलेंगे। वहां से रामपुर के लिए निकल जाएंगे।

loksabha election banner

अखिलेश का रामपुर दौरा ऐसे समय हो रहा है जब आजम खान पर प्रशासन ने शिकंजा कस रखा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश यादव आजम के समर्थन में कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं या फिर सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक सकते हैं। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को रामपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। सपा अध्यक्ष रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी जाएंगे, धर्मगुरुओं से भी मिलेंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव नौ सितंबर को आने वाले थे लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। अब भी अखिलेश यादव के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासनिक व पुलिस अफसर शासन के निर्देश का भी इंतजार कर रहे हैं।

फतेहगंज पूर्वी पुल के पास सपाई करेंगे आगवानी, अखिलेश यादव के दौरे के बाद गरमा सकती है राजनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत किया जाएगा और सभी कार्यकर्ता उनके साथ रामपुर के लिए कूच करेंगे। -शुभलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.