Move to Jagran APP

शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था ने पार्षदों को किया फ्रिकमंद

शहर में सफाई व्यवस्था के बिगड़ते हाल से खुद भाजपा पार्षद भी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 12:33 PM (IST)
शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था ने पार्षदों को किया फ्रिकमंद
शहर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था ने पार्षदों को किया फ्रिकमंद

जेएनएन, बरेली : शहर में सफाई व्यवस्था के बिगड़ते हाल से खुद भाजपा पार्षद भी परेशान हैं। शनिवार को उप सभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया। बोले, वार्डो से कर्मचारी हटा लिए जा रहे हैं, जिसकी सूचना भी नहीं दी जा रही।

loksabha election banner

उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में भाजपा पार्षद सबसे पहले महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिले। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्रों से बिना कुछ बताए सफाई कर्मचारियों को हटा लिया गया है। इससे सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों का गुस्सा झेलने को मजबूर होना पड़ता है। महापौर ने सभी को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह के पास भेज दिया। पार्षदों ने गंदगी को लेकर जूझ रहे वार्डो का हाल बताया। उन्होंने कहा कि बिना बताए ही सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाने के कगार पर है। शाहदाना के पार्षद रूप किशोर ने कहा कि दो सफाई नायक क्षेत्र में हैं। एक तो सुनते ही नहीं, फोन भी नहीं उठाते। उन्होंने क्षेत्र में सिर्फ एक सफाई नायक रखने की मांग की। उपसभापति ने बताया कि उनके वार्ड में अचानक तीन कर्मचारी कम कर दिए गए। इसी तरह भाजपा पार्षद दल उपनेता छंगामल मौर्य ने अपने क्षेत्र से एक कर्मचारी कम होना बताया। पार्षदों ने कर्मचारी मन्नू पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक रखने के लिए कर्मचारी वापस दिलाने की मांग की।

महीने भर में धरने पर बैठने का एलान

समाज सेवा मंच की ओर से शनिवार को रेलवे जंक्शन के पास स्थित डलावघर का विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि कूड़ा पड़ा होने से वहां दुर्गध से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। कई लोग गंदगी से बीमार पड़ रहे हैं। नगर निगम ने कूड़ाघर नहीं हटाया। लोगों ने एक महीने में कूड़ाघर नहीं हटाया तो धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस दौरान नदीम शमसी, गुड्डू ठाकुर, नसीर अहमद, जब्बार, शकूर, आबिद, मिलने शर्मा आदि मौजूद रहे।

सफाई मजदूर संघ ने की आंदोलन की तैयारी

उप्र. सफाई मजदूर संघ ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को चालक व सफाई नायक यूनियन के साथ बैठक करेंगे। मंगलवार को सफाई कर्मचारी महापौर को अपनी समस्याएं बताएंगे। बुधवार से धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.