Rumor in Bareilly : बरेली में उड़ी घायल के मौत की अफवाह जिंदा निकला युवक, ICU में चल रहा इलाज
Rumor in Bareilly बारादरी के संजयनगर में हुए हमले में घायल युवक विजय उर्फ विक्ली की शनिवार देररात अचानक मौत की अफवाह उड़ गई। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि युवक की हालत गंभीर है। वह आइसीयू में भर्ती है। मौत की सूचना महज अफवाह है।
बरेली, जेएनएन। Rumor in Bareilly : बरेली में हमले में घायल हुए एक युवक की शनिवार देर रात अचानक मौत होने की अफवाह फैल गई।जिससे पुलिस परेशान हो गई। दरअसल में बारादरी के संजयनगर में हुए हमले में घायल युवक विजय उर्फ विक्की का इलाज चल रहा है। शनिवार देर रात्रि किसी ने उसकी मौत होने की अफवाह फैला दी।
युवक की मौत की जानकारी हाेने पर पुलिस ने मामले की तस्दीक की तो पता चला कि युवक की हालत गंभीर है और वह आइसीयू में भर्ती है।मौत की अफवाह फर्जी निकली। उधर मामले में बारादरी पुलिस आरोपित चंदू यादव, बहादुर कश्यप, राेहन ठाकुर, चंदू के पिता दलेर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है।जिसके बाद मामले में वह दलेर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है।इसके साथ ही पुलिस मामले में घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर चुकी है।
जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत
जिला जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे कैदी की शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अशफाक अहमद उर्फ अल्ला रक्खा अक्टूबर 2020 से सजा काट रहे थे। शुक्रवार शाम को अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अशफाक अहमद ने दम तोड़ दिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए स्वजन को उनके मौत की जानकारी दी गई।
अशफाक अहमद उर्फ अल्ला रक्खा भमौरा के देवचरा के रहने वाले थे। दुष्कर्म के मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2010 के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार शुक्ला ने अशफाक को दोषी करार देकर सात साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया था। कोर्ट ने आरोपित के बेटे को बरी कर दिया था।
जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शक्रवार को अशफाक अहमद की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उनके मुताबिक, अशफाक को दो दिल के दौरे पहले भी पड़ चुके हैं। स्वजन को बुजुर्ग के मौत की जानकारी दे दी गई।