Move to Jagran APP

CAA Support : आरएसएस ने तिरंगा लेकर निकाला पैदल मार्च, विपक्षियों को जमकर कोसा Bareilly News

राष्ट्रीय सेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भीड़ के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 05:56 PM (IST)
CAA Support : आरएसएस ने तिरंगा लेकर निकाला पैदल मार्च, विपक्षियों को जमकर कोसा Bareilly News
CAA Support : आरएसएस ने तिरंगा लेकर निकाला पैदल मार्च, विपक्षियों को जमकर कोसा Bareilly News

जेएनएन, बरेली : राष्ट्रीय सेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भीड़ के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। मैथोडिस्ट गल्र्स इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा किया। नारे लगे कि हाथ में तिरंगा, दिल में पाकिस्तान, ये सब नहीं चलेगा। डीएम की मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सीएए के साथ भविष्य में एनपीआर और एनआरसी लागू करने का भी स्वागत किया है।

loksabha election banner

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह से भीड़ मैथोडिस्ट कॉलेज में इकट्ठा होना शुरू हुई। नागरिकता संशोधन कानून मंच के बैनर तले सभा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि हम विस्थापितों का रखेंगे ख्याल, यही है हिंदुस्तान। विरोध करने वाले दलों पर जमकर बरसे। आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा सीएए के विरोध की आड़ लेकर प्रदेश में दंगे कराना चाहती थी।

उपद्रव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। प्रियंका वाड्रा के भगवा को मुद्दा बनाने पर कहा कि भगवा भारत का श्रृंगार है। इसकी अहमियत वह क्या जानें, जिनकी मांग में सिंदूर और न गले में मंगलसूत्र है। उन्होंने जेएनयू की घटना का जिक्र करते हुए वामपंथियों पर भारत के टुकड़े करने का षड्यंत्र रचने का इल्जाम लगाया। भारत का झंडा, हाथों में डंडा और मुंह में पाकिस्तान, अब ये नही चलेगा। जो लोग जिन्ना वाला भारत मांग रहे हैं वो पाकिस्तान चले जाएं।

बाहर से आए पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय को भारत की नागरिकता देकरमोदी सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। सभा को महापौर उमेश गौतम, पूरनलाल लोधी ने भी संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक बहोरनलाल मौर्य, केसर सिंह, श्याम बिहारी लाल, डॉ. डीसी मौर्य, छत्रपाल सिंह, राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष र¨वद्र सिंह राठौर, गुलशन आनंद, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद शर्मा ने किया।

भीड़ ने तोड़ा घेरा, एडीएम को ज्ञापन सौंपा

सभा के बाद व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, विशाल मेहरोत्र, पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, रेनू मिश्र, सुधीर मौर्य, मीडिया प्रभारी मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपा नेता डीएम को नितीश कुमार को बुलाने की मांग करने लगे। इसी बीच भीड़ पुलिस का घेरा तोड़कर कलेक्ट्रेट के अंदर पहुंच गई। तब डीएम के आने का इंतजार करने के बजाय एडीएम सिटी को ही ज्ञापन सौंप दिया गया। इसके बाद सभी को वापस जाने के लिए कह दिया गया।

तिरंगा लेकर निकले युवाओं में दिखा जोश

पैदल मार्च में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर निकले। सीएए के समर्थन में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। हुजूम जब सिविल लाइंस से होकर गुजरा तो कई दुकानदार भी इसमें शामिल होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.