कोर्ट में पेशकार के घर चोरी, नौकरानी पर आरोप
कोर्ट में तैनात महिला पेशकार ने इज्जतनगर थाने में नौकरानी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
बरेली, जेएनएन : कोर्ट में तैनात महिला पेशकार ने इज्जतनगर थाने में नौकरानी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इज्जतनगर के सौ फुटा रोड राजीव इन्क्लेव निवासी अनिल कुमार शर्मा की पत्नी किरन शर्मा कोर्ट में पेशकार है। किरन ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उन्होंने घर में साफ-सफाई के लिए सावित्री नाम की महिला को रखा था। सावित्री 25 अक्टूबर की सुबह छह बजे काम कर चली गई। इस दौरान उन्होंने देखा कि बिस्तर पर रखी सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। उन्होंने सावित्री को फोन किया। लेकिन फोन उठा नहीं। इसके बाद से वह काम करने नहीं आई। कई बार फोन किया, जिसके बाद आरोपित महिला ने फोन बंद कर लिया। वह उसके पति का नाम और घर नहीं जानती थी। किसी तरह उन्होंने सावित्री का घर खोजा और उसके घर गई। उससे काम पर नहीं आने का कारण पूछा और अंगूठियां मांगी। आरोप है कि सावित्री अंगुठियां देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।