सहारनपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, दिल्ली के लिए फेरे बढ़ाए
सहारनपुर के लिए अब पुराने रोडवेज बस अड्डे से सीधे बस मिलेगी। बस सुबह 0630 बजे पुराना रोडवेज बस अड्डे से मिलेगी। यह बस वाया हरिद्वार सहारनपुर पहुंचेगी। वहां से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
बरेली, जेएनएन : सहारनपुर के लिए अब पुराने रोडवेज बस अड्डे से सीधे बस मिलेगी। बस सुबह 06:30 बजे पुराना रोडवेज बस अड्डे से मिलेगी। यह बस वाया हरिद्वार सहारनपुर पहुंचेगी। वहां से लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, सहारनपुर से बरेली आने वाली बस शाम 06:30 बजे मिलेगी। उधर, चंडीगढ़ के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है।
बरेली डिपो एआरएम चीनी प्रसाद ने बताया कि दीवाली को देखते हुए कई रूट पर फेरे बढ़ाए हैं। बरेली से मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाने के कुल 186 ट्रिप, बदायूं होते हुए 54 ट्रिप लग रहे हैं। वहीं आगरा रूट पर 50, मथुरा रूट पर 20 और मेरठ रूट पर 30 ट्रिप हैं। वहीं टनकपुर के लिए आठ बसें और हल्द्वानी के लिए दस बसें चलाई गई हैं।