छोटे तो आ ही जाएंगे, बड़े भाइयों को जोडि़ए: सुब्हानी मियां
सुब्हानी मियां ने मिलने आये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि छोटे तो आ ही जाएंगे, बड़े भाइयों (हिंदुओं) की फिक्र कीजिए।
बरेली (जेएनएन)। दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां उर्फ सुब्हानी मियां ने बुधवार को मिलने आये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि छोटे तो आ ही जाएंगे, बड़े भाइयों (हिंदुओं) की फिक्र कीजिए। जागरण ने इस बात की तो उन्होंने अपने जुमले का मतलब भी साफ कर दिया।
सुब्हानी मियां ने बताया कि यह बात अचानक उनकी जुबान पर आ गई। पहले नहीं सोचा था कि राहुल आएंगे तो उनसे ऐसा कहूंगा। पर इस बात सुनने के बाद राहुल गांधी मुझे तकते रह गए। मुझसे सिर पर हाथ रखवाया पर जवाब में कुछ बोले नहीं। दरगाह आला हजरत जाने से पहले राहुल धोपेश्वर नाथ मंदिर में आशीर्वाद लेने गए। राहुल ने 15 अप्रैल 2007 में भी दरगाह पर हाजिरी दी थी।
तस्वीरों में देखें-राहुल के रोड-शो में कांग्रेस नेता और एसपीजी में झड़प
जागरण ने सुब्हानी मियां से बात की तो उन्होंने अपनी मंशा साफ करते हुए कहा कि हिदुस्तान में हिंदू-मुसलमान छोटे-बड़े भाई की तरह हैं। इस रिश्ते को मजबूत बनाए रखना होगा। छोटे भाइयों की तरह बड़े भाइयों को भी समझाना होगा। उन्हें जोडऩा होगा, तभी हालात बदलेंगे। मैंने यही बात राहुल से कही है। दरअसल, कांग्रेस की कमजोरी भी यही है कि उससे उसका परंपरागत वोट बैंक खिसक गया। मुस्लिम पहले की तरह जुड़े भी रहे लेकिन, चुनाव में इतने वोटों से काम नहीं चल पाया। केंद्र में भाजपा सत्तासीन हो गई। सुब्हानी मियां के कहने का तात्पर्य भी यही था। उन्होंने बंद अल्फाज में कांग्रेस की कमजोरी का खाका खींच दिया। जब तक बहुसंख्यक साथ नहीं आएंगे कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुमकिन नहीं है।
सामूहिक दुराचार के आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब से नहलाया