Move to Jagran APP

भारत रक्षा पर्व के लिए शहर पहुंचा ‘रथ’ Bareilly News

शहरवासियों में भारत रक्षा पर्व को लेकर काफी उत्साह है। इस पर्व के लिए बच्चों युवतियों और महिलाओं ने फौजी भाइयों के लिए अभी से राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 11:27 PM (IST)
भारत रक्षा पर्व के लिए शहर पहुंचा ‘रथ’ Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भारत रक्षा पर्व..एक बार फिर मनाया जा रहा। दैनिक जागरण इसे एक दशक से भी अधिक समय से मनाता आ रहा है। ताकि देश के वे वीर जवान, जो सीमा पर तैनात हैं और रक्षाबंधन के पर्व पर घर नहीं जा पाते उन्हें बहनों की कमी महसूस न हो।

loksabha election banner

शहरवासियों में भारत रक्षा पर्व को लेकर काफी उत्साह है। इस पर्व के लिए बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने फौजी भाइयों के लिए अभी से राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं, साथ में बधाई संदेश भी हैं। उनके इस स्नेह को सीमा पर जवानों तक पहुंचाने का बीड़ा दैनिक जागरण ने फिर से उठाया है। मंगलवार को इसका आगाज हुआ। दस अगस्त तक शहर की अलग-अलग जगहों पर जाकर भारत रक्षा रथ के बधाई संदेश व राखियां इकट्ठा करने का सिलसिला शुरू हो गया। 

बेदी इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने सौंपे उपहार 

भारत रक्षा रथ सुबह दस बजे बेदी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचा। छात्र-छात्राएं और शिक्षक दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। छात्र-छात्राओं ने भारतीय सैनिकों के लिए उपहार साैंपे। इसके बाद सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा पर सुबह 11 बजे आएगा। इसके बाद रथ धर्मकांटा चौराहा पर दोपहर 12 बजे और शील चौराहा पर दोपहर एक बजे पहुंचेगा। चिह्नित स्थान पर शहरवासी अपनी राखी और बधाई संदेश जवानों के लिए भिजवा सकते हैं।

अभियान से जुड़ने के लिए करें संपर्क

आप भी दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के साथ जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में मोबाइल नंबर 9837277007 पर एक कॉल करें। अभियान से जुड़ने संबंधी सभी जरूरी जानकारी आपको इस मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.