विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर की 2 मशहूर चाय में मिला लोहे का बुरादा और मिलावटी रंग, बरेली में भी अलर्ट और जांच तेज

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:28 PM (IST)

रामपुर में फहमीदा कलर मसाला टी और गुडवाइल टी में लोहे के कण और प्रतिबंधित रंग मिलने के बाद बरेली ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बरेली। रामपुर में दो ब्रांड की चाय की पत्ती में हानिकारक मिलावट मिलने के बाद बरेली में भी खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। फहमीदा कलर मसाला टी और गुडवाइल टी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच में लोहे के बारीक कण और प्रतिबंधित रंग मिलने की पुष्टि हुई है।

इसके बाद दोनों ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं, बरेली में भी इन ब्रांड सहित तीन अन्य ब्रांड की चाय की पत्ती के नमूने पिछले 20 दिनों में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त संजीव सिंह के अनुसार, शिकायत मिलने पर टीम ने 21 जुलाई को पीके ट्रेडर्स से 28,080 रुपये मूल्य की 78 किलोग्राम फहमीदा कलर मसाला टी जब्त की थी। अगले दिन दुकान से भी चाय की पत्ती जब्त की गई।

नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट में हानिकारक मिलावट सामने आने के बाद दोनों ब्रांड की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग अब चाय की पत्ती के निर्माण, पैकेजिंग और आपूर्ति से जुड़ी जानकारी जुटा रहा है।

बरेली में रिटेलरों से लिए नमूने

सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि बरेली में संबंधित ब्रांड के रिटेलर ही मिले हैं। चाय की पत्ती रामपुर से आने की सूचना थी। इस ब्रांड सहित इसी तरह के तीन अन्य ब्रांड के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बहेड़ी और नवाबगंज मिलें बंद! अब इन 3 जिलों में जाएगा बरेली के किसानों का गन्ना, आवंटन जारी